Weather Update Today: भीषण गर्मी से मिली राहत! इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल पंजाब By Nayan Datt Last updated Apr 30, 2026 डेरा बस्सी: पंजाब के लोगों को आज उस समय भीषण गर्मी से राहत मिली जब कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। बीते दिन से ही राज्य में कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल रही थी पर आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे और दोपहर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके अलावा मोहाली के लालड़ू में स्थित जसधना कलां गांव में दोपहर के समय मोटे-मोटे ओले गिरे, जिससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें Road Accident: यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार टिप्पर ने… Apr 30, 2026 Jalandhar Fire News: जालंधर में आग का तांडव! आसमान में… Apr 30, 2026 मोहाली जिले के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी भारी बारिश हुई और आसमान में बादल छाए हुए है। इसके अलावा ठंडी हवाएं चल रही हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने राज्य में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय पाकिस्तान और कश्मीर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे राज्य और आस-पास के इलाकों में मौसम बदल गया है। Share