Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत

जलगांव (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरनगांव तहसील अंतर्गत वराड खुर्द गांव के पास बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। हाईवे पर एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खड़े गैस टैंकर से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में नई नवेली दुल्हन सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

खुशियों के घर में पसरा सन्नाटा

मृतकों की पहचान पूजा रवि वाघलकर (दुल्हन), दत्तू भागवत और जगदीश वाघलकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह परिवार गुजरात में शादी समारोह संपन्न कर खुशियों के साथ वापस अपने घर अकोला लौट रहा था। घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मंजिल से कुछ दूर पहले ही काल ने दस्तक दे दी।

हादसे का मंजर: टायर फटने से हुआ अनर्थ

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वराड खुर्द के पास चलती क्रूजर का अगला टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से गाड़ी का पहिया बाहर निकल गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया। बेकाबू वाहन सड़क किनारे खड़े एक गैस टैंकर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

छह लोग घायल, मासूम की हालत नाजुक

इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही धरनगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद अकोला और वराड खुर्द इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक समरसता की मिसाल     |     मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर फरार     |     दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट     |     JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली— “वापस लें समर्थन”     |     जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप     |     हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार     |     ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट     |     मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत     |     प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब     |     इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें