Bareilly Crime News: बरेली की ‘ठग बहनें’! कभी ADM तो कभी SDM बनकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, विप्रा और शिखा गिरफ्तार

Bareilly fraud case: उत्तर प्रदेश के बरेली में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए. दोनों बहनें अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र का है, जहां चार पीड़ितों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे गिरोह का खुलासा हो गया.

नौकरी का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपये

पुलिस के अनुसार, आरोपी बहनों के नाम विप्रा और शिखा हैं. ये दोनों कभी खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताती थीं, तो कभी एडीएम या एसडीएम बनकर लोगों को प्रभावित करती थीं. इनके बोलने का तरीका और आत्मविश्वास ऐसा था कि लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे. ये बहनें खासतौर पर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाती थीं. उनसे कहती थीं कि उनकी सरकारी नौकरी पक्की लगवा देंगी. इसके बदले में वे मोटी रकम मांगती थीं. कई युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में अपनी जमा पूंजी तक इन्हें दे दी.

फाइक एन्क्लेव की रहने वाली प्रीति लॉयल समेत चार लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे करीब साढ़े 11 लाख रुपये ठगे गए हैं. जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी और बहनों ने बहाने बनाना शुरू किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच की. इसके बाद दोनों बहनों और उनके एक साथी को गिफ्तार कर लिया है. पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस को शक है कि इस ठगी के रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. ये लोग मिलकर लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहे थे. अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी साथियों की तलाश भी जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. अगर जांच में और पीड़ित सामने आते हैं, तो उनके बयान लेकर मामले में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी या किसी काम के नाम पर पैसे मांगे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. बिना जांच-पड़ताल के किसी को भी पैसा न दें. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Madhya Pradesh Politics: ‘वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म’ के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला टैबलेट का प्रशिक्षण     |     Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्यापन में बरती गई भारी लापरवाही     |     Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत     |     Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित     |     Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण     |     Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी ने संभाली सचिव की कमान     |     Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचायत स्थगित     |     Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें