PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं, जहां वे राज्य की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे. गंगटोक में रोड शो के साथ, पीएम मोदी लगभग 4000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, वो दोपहर करीब तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे और लिबिंग हेलीपैड पर उतरने के तुरंत बाद यहां लोक भवन तक रोड शो करेंगे.

प्रधानमंत्री अगले दिन गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि आदि से जुड़ी हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे.

आयुर्वेद अस्पताल की सुविधा

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नामची ज़िले के यांगांग में 100 बेड वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे. वे NIT देओराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे राज्य में चिकित्सा की पारंपरिक और एकीकृत प्रणालियों तक पहुंच मजबूत होगी.

शिक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री यांगांग में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक, गंगटोक जिले के सोचेगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज, और ग्यालशिंग जिले के डेंटम में डेंटम प्रोफेशनल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. वे ही ग्याथांग में मॉडल आवासीय स्कूलों, मंगन जिले के मांगशिला में एक नए मॉडल डिग्री कॉलेज, और नामची जिले के बूमतार गुम्पा में एक मठवासी छात्रावास-सह-कक्षा का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वे सिक्किम के 160 स्कूलों में IT-सक्षम शैक्षिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन की शुरुआत करेंगे.

तीस्ता नदी पर बनेगा पुल

सिक्किम में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, प्रधानमंत्री तीस्ता नदी पर सिरवानी और लोअर समदोंग में दो ‘टू-हिंज्ड डबल-लेन स्टील आर्च पुलों’ की आधारशिला रखेंगे, जो नामची और गंगटोक जिलों को आपस में जोड़ेंगे. इसके अलावा, वे किचूडुमरा होते हुए बर्डहांग से नामची तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे. इससे विभिन्न जिलों के बीच आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, यात्रा की दक्षता में सुधार होगा और लोगों व सामान की आवाजाही और भी सुगम हो जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पारा हाई; क्या होने वाली हैं बड़ी नियुक्तियां?     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से बाहर आते ही रिश्तों में बिखराव     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट ‘वैदिक घड़ी’ का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्त की मिलेगी सटीक जानकारी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें