Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सताएगी गर्मी?

हांसीः अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इन दिनों सूर्य देव आग उगल रहे हैं. जहां तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण लू चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अप्रैल के महीने में ही जून महीने जैसी तपिश महसूस की जा रही है. तापमान में गिरावट न होने के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं. लोग गर्मी से राहत के लिए नींबू पानी, लस्सी, छाछ का सहारा ले रहे हैं.

सड़कों और बाजारों में पसरा सन्नाटाः आपको बता दें कि अप्रैल के महीने में ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. आने वाले दिनों में लू और भी तेज होने की संभावना है, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग अब केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. सड़कों और बाजारों में भी दिन के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, ठंडे पेय और पानी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं.

आइसक्रीम और नींबू पानी से गर्मी में ठंडकः नींबू पानी बेचने वाले गुलाब का कहना है कि “गर्मी बढ़ने के साथ ही उनकी बिक्री में इजाफा हुआ है. लोग लू से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए लगातार नींबू पानी का सहारा ले रहे हैं.” वहीं आइसक्रीम बेचने वाले कल्लू ने बताया कि “गर्मी में ठंडक के लिए लोग आइसक्रीम खा रहे है.”

गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किलः हांसी निवासी ललित ने भी बताया कि “आज गर्मी काफी ज्यादा है और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लोग धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं और जितना हो सके घरों में ही रह रहे हैं. दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भी भीड़ कम देखने को मिल रही है.”

इस साल मई‑जून में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्डः मौसम विभाग ने मई‑जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. इसलिए इस मौसम में लू से बचाव बेहद जरूरी है. बिना जरूरी काम के दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, सिर को ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी ही बचाव है.

लू से बचाव है बेहद जरूरी: मौसम विभाग ने मई‑जून में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और हीट वेव के दिनों में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. इसलिए इस मौसम में लू से बचाव बेहद जरूरी है. बिना जरूरी काम के दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, सिर को ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी ही बचाव है.

गर्मी से बचाव के लिए इन बातों का रखें ख्याल:

  1. जहां तक संभव हो गर्मी के समय बाहर निकलने से बचें.
  2. दोपहर में बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें.
  3. गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग की एडवाइजरी का पालन करें.
  4. घर से बाहर निकलने पर छाता-टोपी या तौलिया का उपयोग करें.
  5. नियमित अंतराल पर पानी का सेवन करें.
  6. लू से बचाव के लिए छांछ, नीबू पानी, जूस या नारियल पानी का सेवन करें.
  7. डस्ट से बचने के लिए मास्क, रूमाल या तौलिया का उपयोग करें.
  8. मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा खाएं.
  9. हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें.
  10. सिरदर्द , बुखार, उल्टी और चक्कर आने पर डॉक्टर को दिखाएं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |     गर्मियों में अमृत है ‘सौंफ का पानी’: खाली पेट पीने से वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे     |     Jalgaon Accident News: जलगांव में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने के बाद गैस टैंकर से टकराई क्रूजर; नई नवेली दुल्हन समेत 3 की मौत     |     Delhi Police Operation: दिल्ली पुलिस ने तोड़ी ISI की कमर, मूसेवाला मर्डर के आरोपी शाहबाज अंसारी के हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार     |     West Bengal Election 2026: फाल्टा में EVM के ‘कमल’ बटन पर टेप लगाने का आरोप, चुनाव आयोग बोला- ‘जरूरी हुआ तो होगी दोबारा वोटिंग’     |     Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में मातम में बदली शादी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें