उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था

 उज्जैन। उन्हेल रोड पर सारीबारी टेकरी पर खेत में जल रही नरवाई की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान बुरी तरह झुलस गया था। काफी देर तक किसान घर नहीं पहुंचा तो भतीजा उसे तलाशने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत में नरवाई जलाने पहुंचा था, मगर उसका शव उसके खेत से दूर पड़ोसी के खेत में मिला है। भैरवगढ़ पुलिस जांच में जुटी है।

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि उन्हेल रोड पर सारीबारी में टेकरी पर स्थित एक खेत में एक व्यक्ति का शव झुलसी अवस्था में पड़ा है। खेत में नरवाई जलाई गई थी, समीप ही पड़ा भूसे का ढेर भी जल गया था। मृतक की शिनाख्त उसके भतीजे ने रामेश्वर पुत्र लक्ष्मण आंजना उम्र 60 वर्ष निवासी सोडंग के रूप में की है।

मोबाइल भी बंद आ रहा था

स्वजन ने पुलिस को बताया कि रामेश्वर सुबह करीब दस बजे घर से सारीबारी टेकरी स्थित अपने खेत पर नरवाई जलाने जाने का कहकर निकला था। दोपहर करीब तीन बजे तक वह वापस नहीं लौटा था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर स्वजन चिंतित हो गए थे। भतीजा उसे तलाशने के लिए खेत पर पहुंचा था। मगर पड़ोस में स्थित हकीम भाई के खेत पर लोगों की भीड़ देखकर वहां पहंचा तो झुलसी अवस्था में मृत रामेश्वर पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

पड़ोसी के खेत में कैसे पहुंचा

पुलिस ने बताया कि रामेश्वर का शव हकीम भाई के खेत में जिस स्थान पर मिला वहां समीप ही भूसे का ढेर भी जला हुआ मिला है। खेत में नरवाई भी जली हुई थी। आशंका है कि आग से बचने के प्रयास में वह चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन ने फिलहाल किसी पर शंका नहीं जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रतिबंध के बाद भी नरवाई जला रहे किसान

सरकार ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके किसान खेतों में नरवाई जला रहे है। कंसोर्टियम फार रिसर्च आन एग्रोइकोसिस्टम मानिटरिंग एंड माडलिंग फ्राम स्पेस (सीआरइएएमएस) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल में उज्जैन जिले में 2053 मामले नरवाई जलाने के सामने आए है। पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज किए हैं। जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने बीते दिनों कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट ‘वैदिक घड़ी’ का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्त की मिलेगी सटीक जानकारी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |     Smartphone Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में कहीं ब्लास्ट न हो जाए फोन की बैटरी! स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स     |     PM Modi in Kashi: सर्वार्थ सिद्धि योग में पीएम मोदी ने की बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले लिया आशीर्वाद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें