Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, वो अपनी बेटी की शादी कर गोरखपुर लौट रहें थे. नवविवाहिता बेटी ने अपने हाथों से पालतू डॉग रुद्र को दफनाया. शादी के बाद पहली बार घर आई बेटी ने अपने हाथों से डॉग रुद्र को मिट्टी दी. सुबह में मां-बाप और भाई की अर्थी एक साथ उठी और एक गाड़ी में रख कर शमशान घाट ले जाया गया, जहां भतीजे ने तीनों चिंताओं को मुखाग्नि दी.

बिटिया की शादी कर लौट रहे माता-पिता और भाई सहित पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव घर आए तो घर का मंजर ऐसा था कि नवविवाहिता बेटी के अलावा परिवार में कोई रोने वाला तक नहीं था. पड़ोस के लोग नवविवाहिता बेटी को संबल दे रहे थे.

रांची से लौट रहा था परिवार

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले विनय श्रीवास्तव एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थे, उनके परिवार में पत्नी बेटा और बेटी के अलावा उनका पालतू डॉग रुद्र परिवार का अहम सदस्य था. रांची में 20 अप्रैल को बेटी की शादी के बाद 24 अप्रैल को घर लौट रहे थे. गाड़ी में परिवार के सदस्य के साथ दो ड्राइवर भी थे. बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को सभी रश्में पूरी होने के बाद परिवार वापस लौट रहा था. इसी दौरान बिहार के गया में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले गई. परिवार के लोगों ने कार को छुड़ाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. जिसके बाद उन लोगों ने एक स्कॉर्पियों गाड़ी किराए पर ली जिसमें दो ड्राइवर थे.

पहले गया में हुआ था हादसा

परिवार वालों के मुताबिक, गया में रुकने की सलाह दी गई थी. लेकिन वह नहीं माने, उन लोगों ने कहा कि कार बाद में ले लेंगे. उन लोगों ने दूसरी गाड़ी किराए पर ली और गोरखपुर के लिए रवाना हो गए. मऊ के बाद सुबह तड़के हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई, और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर चली गई. इस दौरान वो तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह से पिचक गई, उसमें सवार पूरा परिवार अंदर फंस गया. हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी.

पांच लोगों की मौत

पुलिस की माने तो हादसे के समय गाड़ी की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही होगी. ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. मां-बाप और बेटे की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |     Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल     |     Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती     |     Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग     |     Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार     |     Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज     |     Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश     |     Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख     |     Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्तारी की मांग     |     Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ; अग्रवाल समाज के योगदान को सराहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें