Banswara Road Accident: बांसवाड़ा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, 2 सगे भाइयों सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

Banswara Tragic Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक ही परिवार के दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. घटना से इलाके में दुख और दहशत का माहौल है. फिलहाल, हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा के सल्लोपाट थाना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइकों को परखच्चे उड़ गए. साथ ही उसमें सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था. स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही घायल पिता-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की पहचान अमरिया पाड़ा निवासी रंगलाल और भंडारा निवासी दो सगे भाइयों नानु और लक्ष्मण के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

बाप-बेटे की हालत नाजुक

इस दुर्घटना में घायल हुए उमेश और उनके पुत्र जयेश की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस भीषण हादसे के बाद से प्रभावित परिवारों और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से बाहर आते ही रिश्तों में बिखराव     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के बाद अब राज कुशवाहा की बेल पर शिलांग कोर्ट में सुनवाई, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     उज्जैन से काशी तक: सीएम मोहन यादव की भेंट ‘वैदिक घड़ी’ का पीएम मोदी ने किया अवलोकन, पंचांग और मुहूर्त की मिलेगी सटीक जानकारी     |     Rajsamand News: चोरों ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया निशाना, AC, पंखे और गीजर उखाड़ ले गए बदमाश; पुलिस जांच में जुटी     |     Ganga Expressway Alert: सीएनजी गाड़ी है तो सावधान! 594 किमी के सफर पर नहीं मिलेगा एक भी गैस पंप, पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली राहत     |     Bengal Election Phase 2: फाल्टा में खूनी खेल! वोट देने पर मां-बेटे को ‘मर्डर’ की धमकी, हिंसा के बीच NIA की तैनाती और कई जगह लाठीचार्ज     |     IPL 2026: ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने श्रेयस अय्यर के लिए लुटाया प्यार! पोस्ट में की ऐसी गलती कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल     |     भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘ससुरवा में का करबू?’ का पोस्टर रिलीज, रानी के साथ जमी जोड़ी     |     Israel-Lebanon War: लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग; भूकंप जैसा कांपा इलाका     |     Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें