MP News: श्योपुर में बीजेपी दफ्तर पर लगे ‘बीफ चंदा पार्टी’ के पोस्टर, कांग्रेस नेताओं पर FIR; जानें क्या है पूरा विवाद?

श्योपुर : शहर स्थित बीजेपी कार्यालय पर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने आपत्तिजनक पोस्टर चिपका दिए. आरोप है कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी कार्यालय में घुसकर नारेबाजी कर धमकाया और आपत्तिजनक पोस्टर लगाए. बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की रिपोर्ट पर कांग्रेस के 3 नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बीजेपी कार्यालय पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा है “बीफ कंपनियों से चंदा लेकर भरी तिजोरी, ये प्रेम या चंदा.”

कांग्रेस के 3 नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जाट ने कोतवाली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में कहा गया “परितोष उर्फ बंजी बना, अमित सोनी और आशीष सेन बिना अनुमति के कार्यालय में घुस आए. कार्यालय पर लगी शिलापट्टिका पर पार्टी के खिलाफ लिखा “गोभक्ति की नौटंकी करने वाली बीजेपी ने बीफ कंपनियों से चंदा लेकर अपनी तिजोरी भरी, ये गौ प्रेम है या चंदा.” राघवेंद्र सिंह जाट ने आरोप लगाया “जब कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की तो गालीगलौज की और पोस्टर हटाने पर जान से मारने की धमकी दी.”

बीजेपी के पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “यदि कांग्रेस के पास कोई प्रमाण है तो वह कानूनी रास्ता अपनाए. बीफ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चंदा लेने का झूठा आरोप लगाना गंदी राजनीति कर हिंदुओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है.”

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने बीजेपी पर आरोप जड़े

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का कहना है “श्योपुर में बीजेपी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदेश सचिव परितोष सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पोस्टर लगाकर देश में गोवध पर पूर्ण रोक और गोमांस के व्यापार व निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की. आरएसएस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संघ प्रचारक से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.”

कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया “बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जाट के आवेदन पर कांग्रेस के 3 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. सहायक उप निरीक्षक संजय यादव को इस मामले की जांच दी गई है. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना पार     |     ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं     |     मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण     |     Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नालों पर विशेष फोकस     |     UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के लोग     |     दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर भी कांप उठे     |     Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का ‘येलो अलर्ट’, 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड़ों पर कब होगी बारिश     |     Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर     |     Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भी हो जाएं सावधान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें