Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता होगा कच्चा तेल?

भारत जिन देशों से कच्चा तेल खरीदता है, उनमें शामिल इराक के लिए एक अहम बदलाव हुआ है. इराक और सीरिया के बीच 15 साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा बॉर्डर क्रॉसिंग फिर से खोल दिया गया है. इस क्रॉसिंग को इराक में रबिया और सीरिया में यारूबिया कहा जाता है. यह बॉर्डर 2011 में सीरिया में गृह युद्ध शुरू होने के बाद बंद हो गया था.

इसके बाद 2014 में इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस इलाके पर कब्जा कर लिया था. बाद में इराकी कुर्द बलों ने इसे वापस अपने नियंत्रण में ले लिया. अब सोमवार को इस बॉर्डर को फिर से खोल दिया गया. दोनों देशों के अधिकारियों ने यहां मिलकर व्यापार बढ़ाने और आवाजाही आसान करने पर बात की. इराक के निनेवे प्रांत की नेता नादिया अल-जुबौरी ने कहा कि इससे व्यापार बढ़ेगा और तेल की सप्लाई के लिए बड़ा रास्ता मिलेगा. भारत के कुल तेल आयात का पांचवां हिस्सा इराक से आता है.

होर्मुज पर निर्भरता कम होगी

इराक की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर निर्भर है. उसके बजट का करीब 90% हिस्सा तेल से आता है. अभी तक इराक का ज्यादातर तेल समुद्र के रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भेजा जाता है. यह बहुत अहम रास्ता है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20% तेल यहीं से गुजरता है. नई बॉर्डर क्रॉसिंग खुलने से अब इराक के पास तेल भेजने का एक और रास्ता मिल गया है. इससे समुद्री रास्ते पर निर्भरता कुछ कम हो सकती है. खासकर तब, जब होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बना हुआ है.

बॉर्डर के रास्ते तेल भेजने की डील हुई

इराक के बॉर्डर पोर्ट्स आयोग के प्रमुख उमर अल-वाएली ने कहा कि इससे अल-वलीद क्रॉसिंग पर दबाव कम होगा, जो अभी तक इराक का मुख्य रास्ता था. नई व्यवस्था से ट्रांसपोर्ट और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें भी कम होंगी. इराक की सरकारी तेल कंपनी SOMO अब सीरिया के रास्ते जमीन से तेल भेजने की योजना पर काम कर रही है. यह तरीका थोड़ा महंगा है, लेकिन फिर भी कंपनी हर महीने करीब 6.5 लाख मीट्रिक टन फ्यूल ऑयल इस रास्ते से भेजने का समझौता कर चुकी है.

इराक की 5 ऑयल पाइपलाइंस

इराक से 5 ऑयल पाइपलाइंस निकलती हैं. जिनमें से 2 चालू हैं और तीन बंद हैें. सबसे अहम चालू पाइपलाइन किरकुक-सेहान पाइपलाइन है, जो उत्तरी इराक के किरकुक से तुर्की के जयहान बंदरगाह तक जाती है. इसके अलावा देश के अंदर इराक स्ट्रेटैजिक पाइपलाइन भी काम कर रही है, जो बसरा (दक्षिण) से अनबर तक तेल पहुंचाने के लिए बनी तीन समानांतर लाइनों का नेटवर्क है.

इराक का ज्यादातर तेल अब भी दक्षिणी टर्मिनलों (पर्शियन गल्फ) से जाता है. कई बड़ी पाइपलाइनें अब बंद पड़ी हैं. इनमें जैसे किरकुक-बनियास पाइपलाइन, जो सीरिया के रास्ते भूमध्य सागर तक जाती थी, 2003 के बाद से बंद है . इसी तरह Iraq Pipeline through Saudi Arabia (IPSA) भी 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद से बंद है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi Firing: रांची में रक्षा राज्य मंत्री के घर के पास दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने युवक को मारी गोली; इलाके में सनसनी     |     Wild Buffalo Attack: महुआ चुनने गई महिलाओं पर जंगली भैंस का जानलेवा हमला, दो की मौके पर मौत; इलाके में दहशत     |     Latehar News: लातेहार में आदिवासी धरोहरों के संरक्षण के नाम पर ‘लूट’! जनजातीय विरासत बचाने के फंड में बड़ी धांधली का आरोप     |     Bharat Pratibha Samman: रांची की CA स्नेहा नारसरिया को ‘भारत प्रतिभा सम्मान’, बच्चों को दे रही हैं वित्तीय साक्षरता की ट्रेनिंग     |     Karhani Paddy Farming: औषधीय गुणों से भरपूर ‘करहनी’ धान बना किसानों के लिए वरदान, लकवा और शुगर में कारगर; मुनाफा भी तीन गुना     |     Women’s Reservation Bill: रायपुर में महिला बिल पर ‘सियासी महाभारत’, पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन; ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्ट     |     Marriage Fraud: सरकारी नौकरी का झूठा झांसा देकर शादी करने वालों की खैर नहीं, अब दर्ज होगी FIR; जानें क्या है नया कानून     |     Census 2027: जनगणना के लिए कलेक्टर के कड़े निर्देश, ‘मई’ में कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी     |     BJP Rebel in Durg-Bhilai: दुर्ग-भिलाई बीजेपी में बड़ी बगावत! एक ही पद पर दो-दो अध्यक्ष, पार्टी में मची रार से ‘दो फाड़’ हुई भाजपा     |     Chhattisgarh Liquor Shop Salary Issue: शराब दुकान कर्मचारियों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर बोले- ‘यह राज्य स्तर की समस्या’; संकट में 350 से अधिक सेल्समैन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें