Water Pollution: भारत में ‘जहरीला पानी’ भेज रहा पाकिस्तान, पंजाब के सीमावर्ती गांवों में फैला कैंसर और चर्म रोग; बदबू से लोग परेशान

फाजिल्का के अरनीवाला क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नहरों में आ रहे काले और संदिग्ध पानी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नहरों में बह रहा पानी दूषित और विषैला प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है. पहले से ही इस इलाके का भूजल पीने योग्य नहीं है.

माना जा रहा है कि पाकिस्तान की और से कसूर जिले की चमड़ा फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त प्रदूषित पानी लगातार सतलुज नदी में छोड़ दिया जाता है और यही पानी आगे जाकर भारतीय सीमा में बॉर्डर से सटे गांव की नहरों के पानी को प्रदूषित करता है. इसी इलाके के विधानसभा क्षेत्र बल्लुआणा के गांव कटैहड़ा के लोग पीने वाले साफ पानी के लिए तरस रहे हैं.

कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ा

नहरों में काला पानी आ रहा है, जिसके कारण वॉटर वर्क्स की सप्लाई बंद करनी पड़ी है. गांव के लोग मजबूर होकर जमीन के हैंडपंपों का पानी पी रहे हैं, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. जिला फाजिल्का का गांव कटैहड़ा, जो पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता सुरजीत कुमार ज्याणी का पैतृक गांव है, आजकल साफ पीने वाले पानी की समस्या से जूझ रहा है.

पंचायत ने लोगों की परेशानी को देखते हुए वाटर वर्क्स में नया बोरवेल जरूर करवाया है और उसी पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन जमीन का पानी पीने योग्य नहीं है. गांव वालों का कहना है कि वाटर वर्क्स की हालत बहुत खराब है. चारदीवारी टूटी हुई है, जिससे पशु अंदर आ जाते हैं और टंकियां गंदगी से भरी हुई हैं. लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है.

लोग कर रहे RO प्लांट लगाने की मांग

उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गांव में साफ पानी की व्यवस्था की जाए. वहीं, गांव के सरपंच जगतपाल भाखर और पंचायत सदस्यों द्वारा पानी की समस्या को लेकर बैठक भी की गई. सरपंच ने कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. पानी की जरूरत को देखते हुए बोर करवाया गया है और उसी का पानी सप्लाई किया जा रहा है.

गांव में आरओ प्लांट लगाया जाए, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके. पंचायत सदस्यों का कहना है कि गंदा पानी पीने से लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी सरकार ने साफ पानी उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन लोग आज भी गंदा और बीमारियां फैलाने वाला पानी पीने को मजबूर हैं.

‘पाक के गंदे पानी को रोकने का बंदोबस्त नहीं’

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि ये समस्या पंजाब के लिए काफी बड़ी और पुरानी समस्या है और कई बार वो केंद्र सरकार के सामने अलग-अलग बैठकों में इस मुद्दे को उठा चुके हैं ताकि वहां पर डैम बनाया जा सके या पाकिस्तान से आने वाले गंदे पानी को रोकने का कोई बंदोबस्त किया जा सके.

मगर केंद्र सरकार के द्वारा पंजाब की कोई मदद अब तक नहीं की गई है. हरपाल चीमा ने कहा कि लेकिन अब पंजाब सरकार अपने स्तर पर काम शुरू करेगी ताकि जल्द ही बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों को इस गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway: नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों में ₹47,000 करोड़ के निवेश की तैयारी     |     Fire Incident: गुज्जर परिवार के घर में लगी भीषण आग, 70 हजार कैश समेत घर का सारा सामान जलकर राख     |     Jammu Police Encounter: जम्मू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, पंजाब से जुड़े तार     |     Punjab Government Holiday: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद     |     Jalandhar News: जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में बिजली की तारों में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |     Crime Update: एक्टिवा पर आए नकाबपोश चोर ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई पूरी घटना     |     Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”     |     Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे     |     Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- ‘ये डर है या घमंड?’     |     Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें