Jabalpur News: जबलपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, टॉयलेट में फंदे से लटका मिला शव; जेल प्रशासन में हड़कंप

जबलपुर : केंद्रीय जेल जबलपुर में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोमवार सुबह यहां अस्पताल खंड में 60 वर्षीय विचाराधीन बंदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. बंदी का शव जेल के टॉयलेट में लटका मिला, जिसके बाद तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित दी गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए, जेल बंदी के परिजनों को बुलाया गया है.

2 सालों से कोर्ट में चल रहा था मामला

मृतक बंदी की पहचान गुड्डू उर्फ राजा पिता गुलाब विश्वकर्मा के रूप में हुई है. बंटी संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की साई कॉलोनी का निवासी था. गुड्डू को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 140(1), 103, 238, 61(2) के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 273/2024 के मामले में 16 अगस्त 2024 अर्थात दो साल पहले न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. वर्तमान में बंदी का मामला जबलपुर की चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में विचाराधीन था.

central Jail prisoner death

टॉयलेट गया फिर नहीं लौटा गुड्डू

जेल सूत्रों के मुताबिक रविवार, 20 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे गुड्डू जेल के अस्पताल खंड स्थित वार्ड क्रमांक-3 में था. इसी दौरान वह वार्ड के भीतर बने शौचालय में गया और आत्महत्या कर ली. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो जेल कर्मचारियों ने उसे तलाशा. शौचालय का दरवाजा खोलने पर उसका शव अंदर मिला, जिसे देख जेल प्रशासन के होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन सक्रिय हो गया. फिलहाल मौके पर जांच की प्रक्रिया जारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है. इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जेलर बोले- शुगर और हैपेटाइटिस से परेशान था बंदी

जेलर मदन कमलेश ने जानकारी देते हुए बताया, ” आज सुबह बंदी गुड्डू उर्फ राज विश्वकर्मा ने अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर में वॉशरूम में जा के आत्महत्या कर ली. बंदी काफी समय से शुगर और हैपेटाइटस बीमारी से पीड़ित था. सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर को तुरंत बुलाया गया जहां उन्होंने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मजिस्ट्रेट को दी गई, बंदी से मिलने उसके परिजन भी आते रहते थे. ऐसा प्रतीत होता है कि घर के निजी कारणों से परेशान हो कर बंदी ने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hajj Yatra 2026 New Rules: हज के दौरान रील बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना, होटल में खाना बनाने पर भी रोक; सऊदी सरकार के कड़े निर्देश     |     Bhilai Road Accident: भिलाई के नेहरू नगर चौक पर बेकाबू होकर पलटी जीप, हादसे में 1 की मौत और 2 गंभीर घायल     |     भारी पड़ा ‘बादाम’ का शौक! वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन, संपदा अधिकारी LP बंजारे और पुन्नम बंजारे को पद से हटाया     |     NH 43 Road Accident: जमगहना मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; गंभीर घायल रायपुर रेफर     |     Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी की याचिका पर 23 अप्रैल को SC में सुनवाई, क्या सरेंडर से मिलेगी छूट? जानें पूरा मामला     |     Jammu Bus Accident: जम्मू हादसे की इनसाइड स्टोरी, बस के पहले से थे 8 चालान, ओवरस्पीड और खतरनाक मोड़ ने ली 21 की जान     |     Share Market Today: होर्मुज संकट से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी ने गंवाई पूरी बढ़त; जानें गिरावट के 6 बड़े कारण     |     MP Custodial Death: रतलाम और छतरपुर के बाद अब इंदौर में पुलिस कस्टडी में मौत, जहर पीने से आरोपी ने तोड़ा दम; मचा हड़कंप     |     “SDOP तेरे डैडी की नहीं है…” करैरा विधायक प्रीतम लोधी का पुलिस अधिकारी पर फूटा गुस्सा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप     |     Sidhi Collector Vikas Mishra: “मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं”, सीधी कलेक्टर का ये अंदाज देख कायल हुए ग्रामीण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें