Himachal Weather Update: हिमाचल में कहीं बर्फबारी तो कहीं कड़ी धूप, पर्यटकों के लिए अगले 3 दिन हैं सबसे बेस्ट; जानें शिमला-मनाली का हाल

अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए देवभूमि हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हिमाचल में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. जहां एक ओर लाहौल-स्पीति जैसी ऊंची घाटियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है वहीं मैदानी इलाकों में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है. यानी प्रदेश में एक ही समय पर आपको कंपकंपाती ठंड और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी दोनों का अनुभव हो सकता है.

रविवार को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली. लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जिससे समूची घाटी में शीत लहर दौड़ गई है. इसके अलावा प्रदेश की अन्य ऊंची चोटियों पर भी रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी है.

पर्यटकों के पसंदीदा केंद्र शिमला और मनाली की बात करें तो यहां रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही. बादलों के कारण सूरज की तपिश कम रही और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई. शिमला में अधिकतम तापमान में करीब 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे शाम होते-होते यहां मौसम काफी सुहावना और ठंडा हो गया. मनाली में भी पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस तक सिमट गया जिससे पर्यटकों को जैकेट और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा.

मैदानी इलाकों में गर्मी का टॉर्चर: ऊना रहा सबसे गर्म

पहाड़ों पर बर्फबारी के विपरीत हिमाचल के निचले और मैदानी जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. ऊना जिला रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है.

अन्य शहरों की स्थिति देखें तो बरठीं में 34.3 डिग्री, मंडी में 32.7 डिग्री नाहन में 32.1 डिग्री और सुंदरनगर में 31.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. हैरानी की बात यह है कि राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक बना हुआ है जिससे रातें भी पहले के मुकाबले गर्म महसूस की जा रही हैं.

25 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार आगामी कुछ दिन सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए मिला-जुला असर लेकर आएंगे.

20 अप्रैल: अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि निचले इलाकों में धूप खिली रहेगी.

21 से 23 अप्रैल: इन तीन दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है. अगर आप ट्रेकिंग या साइटसीइंग का प्लान कर रहे हैं तो यह समय सबसे उपयुक्त है.

24 और 25 अप्रैल: विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से भारी वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं. 25 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है.

न्यूनतम तापमान का लेखा-जोखा

जहां ऊना तप रहा है वहीं लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है जहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अन्य ठंडे स्थानों में ताबो (4.6 डिग्री), कल्पा (6.4 डिग्री) और सराहन (8.4 डिग्री) शामिल हैं. राजधानी शिमला में रात का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

पर्यटकों के लिए सलाह

यदि आप इस सप्ताह मनाली, रोहतांग या लाहौल की तरफ जा रहे हैं तो अपने साथ भारी गर्म कपड़े जरूर रखें क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर तापमान शून्य से नीचे जा सकता है. वहीं चंडीगढ़ या दिल्ली के रास्ते ऊना और कांगड़ा होकर आ रहे हैं तो दिन की गर्मी के लिए तैयार रहें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा     |     इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे     |     Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?     |     लखनऊ में ‘फॉर्च्यूनर’ का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा; 1 की मौत     |     Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड     |     झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप     |     Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू मेल भरेंगी फर्राटा     |     मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’ बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत्या; रूह कांप जाएगी     |     Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री; मची चीख-पुकार     |     Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें