Kanpur Double Murder: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, कातिल पिता का कबूलनामा- ‘रात 2:30 बजे तक जिंदा थीं बेटियां, फिर गला रेत दिया’

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दो दिन से एक खबर ने लोगों में सनसनी फैला रखी है. दरअसल, यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो जुड़वा बेटियों की निर्मम हत्या कर डाली. मासूम बच्चियां (रिद्धि-सिद्धि) सिर्फ 11 साल की थीं. हैरानी की बात ये है कि पिता ने हत्या के बाद खुद पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी. अब इस केस में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, जो वाकई आपके भी रोंगटे खड़े कर देंगी. आरोपी ने बताया कि क्यों और कैसे उसने वारदात को अंजाम दिया.

घटना किदवई नगर के एक किराए के फ्लैट में हुई जहां रविवार की रात एक हंसते-खेलते परिवार का अंत हो गया. 48 वर्षीय आरोपी शशि रंजन मिश्रा किसी समय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर पर काम करता था. उसने कुछ समय पहले अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए नौकरी छोड़ी थी लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह बेरोजगार हो गया. बेरोजगारी के साथ-साथ वह गहरे मानसिक अवसाद और शराब की लत का शिकार हो गया. उसकी पत्नी रेशमा जो पहले ब्यूटी पार्लर में काम करती थी वह भी फिलहाल घर पर ही थी.

रेशमा ने रुंधे गले से बताया कि उनका वैवाहिक जीवन पिछले कई वर्षों से नरक बन चुका था. शशि उस पर बेवफाई का शक करता था और इसी सनक में उसने पूरे घर के अंदर CCTV कैमरे तक लगवा दिए थे ताकि वह अपनी पत्नी की हर हरकत पर नजर रख सके.

वारदात की रात क्या हुआ?

घटना वाली रात परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे. रेशमा अपने 6 साल के बेटे के साथ एक कमरे में थी जबकि शशि अपनी दोनों जुड़वां बेटियों के साथ दूसरे कमरे में था. दरअसल, परिवार किदवई नगर के एक किराए के फ्लैट में रहता था और दिनचर्या से उनका नाता टूट चुका था. पत्नी अपने छह साल के बेटे के साथ एक अलग कमरे में सोती थी जबकि उसका पति जुड़वां बेटियों के साथ दूसरे कमरे में रहता था. CCTV फुटेज की जांच से पता चला कि रात करीब ढाई बजे तक दोनों बच्चियां जीवित थीं. क्योंकि शशि एक बेटी को शौचालय ले जाते हुए कैमरे में कैद हुआ था.

पुलिस की पूछताछ में शशि ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जो बताया वह दिल दहला देने वाला है. उसने बताया कि पहले उसने बेटियों के खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं. जब बच्चियां गहरी नींद में सो गईं और बेहोश जैसी हो गईं तब उसने पहले उनका गला घोंटा और फिर एक दिन पहले ही बाजार से खरीदे गए धारदार चाकू से उनका गला रेत दिया. बिस्तर पर संघर्ष का कोई निशान न मिलना इस बात की तस्दीक करता है कि मासूमों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

खुद पुलिस को दी जानकारी

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भागा नहीं. उसने सुबह करीब साढ़े चार बजे खुद पुलिस को फोन किया और सरेंडर कर दिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का नजारा देखकर दंग रह गई. कमरे में दोनों बच्चियां खून से लथपथ पड़ी थीं. सो रही मां रेशमा को तब तक इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके बगल वाले कमरे में उसकी कोख सूनी हो चुकी है. पुलिस के आने पर जब उसे सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

हत्या की वजह और जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शशि अपनी मां की मौत के बाद से काफी परेशान रहता था. नौबस्ता थाना पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता को हत्या का कारण बताया है लेकिन पुलिस इसे आर्थिक तंगी मानसिक बीमारी और शक की सनक का मिला-जुला परिणाम मान रही है. फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और चाकू व अन्य संदिग्ध सामान को कब्जे में ले लिया है.

रेशमा ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट कहा है कि ऐसे व्यक्ति को समाज में रहने या जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं है जिसने अपनी ही संतानों का गला रेत दिया हो. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी; पति ने पत्नी को अपनाने से किया इनकार     |     Gurugram Crime: पूर्व NSG कमांडो की सरेआम हत्या, पैरोल पर बाहर था ‘सुंदर फौजी’; पुरानी रंजिश में बदले की आशंका     |     Donald Trump News: ‘क्या ट्रंप मानसिक रूप से फिट हैं?’ महिला सांसद ने रक्षा मंत्री को घेरा, दागे तीखे सवाल     |     Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम     |     WhatsApp Cloud Storage: अब Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp; चैट्स बैकअप के लिए आया नया फीचर     |     मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का महत्व     |     गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने के आसान तरीके     |     Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, ‘नशा मुक्त पंजाब’ के जरिए AAP को घेरने की बड़ी योजना     |     मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों चरणों का कुल मतदान प्रतिशत लगभग 92.47% रहा     |     Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलिस विभाग में हड़कंप, FIR दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें