Chhattisgarh News: माचकोट जंगल में अतिक्रमण कर रहे सुकमा के 14 ग्रामीण गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास करने वाले कुल 14 ग्रामीणों को माचकोट वन परिक्षेत्र की टीम ने धर दबोचा है. वन अपराध के दो अलग-अलग प्रकरणों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी ग्रामीण सुकमा जिले के निवासी हैं.

पेड़ काटकर कब्जा करने का आरोप

आरोप है कि ये ग्रामीण लंबे समय से माचकोट वन परिक्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में पेड़ों को काटकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे. जिससे आगे वे अतिक्रमण कर सके. लेकिन इससे पहले ही माचकोट वन परिक्षेत्र की टीम ने इन्हें पकड़ लिया. इन 14 ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत केस दर्ज किया गया है.

कुल्हाड़ी लेकर घूमने की जानकारी मिली

मामले की जानकारी देते हुए उप वनमंडलाधिकारी योगेश रात्रे और माचकोट वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमित साहा ने बताया कि लंबे समय से अंदरूनी इलाकों में बाहरी ग्रामीणों के कुल्हाड़ी लेकर घूमने की जानकारी मिल रही थी. इसके बाद टीम ने इसकी छानबीन की. जांच में पाया गया कि एक गिरोह का सरगना नागेश लगातार माचकोट इलाके में अपने कुछ साथियों के साथ वन भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने के लिए पेड़ों को काटने का प्रयास कर रहा है.

सरगना की पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इनकी रेकी कर वन विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा. वहीं उप वनमंडलाधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना नागेश इससे पहले इसी अपराध में गिरफ्तार हो चुका है. बावजूद इसके रिहा होने के बाद लगातार सुकमा में ग्रामीणों को बहला फुसलाकर माचकोट के इलाके में अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहा है. पिछले सालभर में 28 से 30 बाहरी ग्रामीणों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर समझाइश दी है.

समझाइश के बाद भी जब असर नहीं हुआ तो इस बार इन्हें गिरफ्तार किया गया. फिलहाल गिरफ्तार सभी ग्रामीणों ने दोबारा इस तरह का कृत्य नहीं करने की बात कही है. इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा     |     इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे     |     Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?     |     लखनऊ में ‘फॉर्च्यूनर’ का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा; 1 की मौत     |     Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड     |     झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप     |     Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू मेल भरेंगी फर्राटा     |     मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’ बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत्या; रूह कांप जाएगी     |     Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री; मची चीख-पुकार     |     Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें