सोन नदी में रेत का ‘काला खेल’ बेनकाब! आधी रात को पड़ा छापा तो मची भगदड़, माफिया के 9 हाइवा जब्त

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम ने संजय टाइगर रिजर्व के उपसंचालक के नेतृत्व में देर रात कुबरी घाट पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 9 हाईवा और ट्रक वाहनों को जब्त कर लिया. पूरा मामला सीधी और मैहर जिले की सीमा से जुड़ा है, जहां लंबे समय से पुलिस संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल जारी था.

सोन अभ्यारण्य में पुलिस ने रातभर माराा छापा

जानकारी के अनुसार सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम ने रात करीब 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार कार्रवाई की. वहीं इस दौरान जैसे ही छापा पड़ा, मौके पर मौजूद रेत माफिया में अफरा-तफरी मच गई. कई वाहन चालक और माफिया जेसीबी मशीन समेत आधा दर्जन वाहनों को मौके से भगा ले जाने में सफल रहे, लेकिन 9 रेत से लदे हाईवा और ट्रक टीम के हत्थे चढ़ गए.

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जब्त वाहनों को छुड़ाना नामुमकिन

सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया है कि ” अवैध खनन को रोकने के लिए हमारी टीम कई दिनों से लगातार सरप्राइज विजिट कर रही थी और इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई. जहा उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी वाहनों को सीधी के जमोड़ी स्थित काष्टागार में खड़ा कर दिया गया है. अब राजसात (जब्ती) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.”

डीएफओ ने साफ शब्दों में कहा कि इन वाहनों को सोन नदी के भीतर से पकड़ा गया है, इसलिए अब इन्हें छुड़ाना लगभग नामुमकिन है. उन्होंने यह भी बताया है कि यह कार्रवाई सोन घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.”

बताते चलें कुछ दिनों पहले भी सोन नदी के खुटेली घाट पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचा था, जहां टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया था. पहले तो प्रशासनिक टीम को देखकर रेत माफिया भाग खड़े हुए, लेकिन बाद में इकट्ठा होकर वापस आए थे और टीम को चारों तरफ से घेर कर उन्हें बंधक बना लिया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा     |     इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे     |     Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?     |     लखनऊ में ‘फॉर्च्यूनर’ का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा; 1 की मौत     |     Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड     |     झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप     |     Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू मेल भरेंगी फर्राटा     |     मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को ‘डायन’ बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत्या; रूह कांप जाएगी     |     Charminar Express Fire: चलती चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदे यात्री; मची चीख-पुकार     |     Delhi Airport Accident: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल; मची अफरा-तफरी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें