West Bengal News: ‘बंगाल से भयकाल जाएगा, सेवाकाल आएगा’, PM मोदी का TMC सिंडिकेट पर जोरदार प्रहार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को विष्णुपुर में एक चुनावी रैली की. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने टीएमसी को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि टीएमसी नहीं चाहती थी कि कोई आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने. उन्होंने कहा कि ममता सरकार आदिवासियों से नफरत करती है.

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल नव वर्ष शुरू होने के बाद राज्य में उनकी यह मेरी पहली सभा है. उन्होंने कहा कि वो जहां भी जहां जा रहा हैं उस जगह लोगों के आने के सभी पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं. पीएम ने कहा कि बंगाल अब यह मान और ठान चुका है कि इस बार राज्य में परिवर्तन होगा.

‘टीएमसी घुसपैठियों के लिए हर कानून तोड़ देती है’

टीएमसी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों के लिए हर कानून तोड़ देती है. पार्टी सिर्फ घुसपैठियों की सुनती है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचार से बहन, बेटियां परेशान हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी के जंगलराज को बेटियां चुनौती दे रही हैं. उन्होंने कहा कि महाजंगराज को महासजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वो बंगाल की बेटियों से कहते हैं कि टीएमसी को सजा दें.

पीएम ने उठाया महिला आरक्षण का मुद्दा

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के साथ धोखा किया. उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और बिल को पास होने से रोक दिया. उन्होंने कहा कि टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाओं को आरक्षण मिले. उन्होंने कहा ‘बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं. मोदी ने इसे सुनिश्चित किया. बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि यह 2029 से लागू हो. मोदी ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की और बेटियां विधायक और सांसद बनें, क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके ‘महाजंगल राज’ को चुनौती दे रही थीं. इसलिए, टीएमसी ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान करने वाले कानून को पारित होने से रोक दिया’.

‘बंगाल से भय काल जाएगा और सेवा काल आएगा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बंगाल का चुनाव एतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल से भय काल जाएगा और सेवा काल आएगा. उन्होंने कहा कि TMC सिंडिकेट की परमानेंट सर्जरी होगी. उन्होंने कहा कि बंगाल टाइगर की दहाड़ से टीएमसी डर गई है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचारी चुनाव से पहले सरेंडर कर दें. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद राज्य में कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा. उन्होंने राज्य में बीजेपी के अगली सरकार बनाने की संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि टीएमसी का आतंक जल्द ही समाप्त होगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |     Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल     |     Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती     |     Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग     |     Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार     |     Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज     |     Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश     |     Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख     |     Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्तारी की मांग     |     Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ; अग्रवाल समाज के योगदान को सराहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें