कुरुक्षेत्र के लाडवा में सनसनीखेज वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने किए 18 राउंड फायर, इलाके में दहशत

कुरुक्षेत्र: जिले का लाडवा क्षेत्र एक बार फिर से गोलियों की आवाज से दहल उठा है. दरअसल, कुरुक्षेत्र में बीती रात करीब 12 बजे कॉलेज संचालक के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग किए. फायरिंग के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम: इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सीआईए, स्थानीय पुलिस और डीएसपी की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाया और तथ्य जुटाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में में जुटी हुई है.

फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी कांप गए: स्थानीय लोगों की मानें तो कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के घर पर रात के समय उनका नौकर ओमप्रकाश अकेला था. इस बीच रात के 12 बजे बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी भी कांप गए. इस घटना के बाद पड़ोसी भी वहां पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी. फायरिंग में घर के शीशे टूट गए और दीवार पर भी गोलियों के निशान पाए गए हैं. वहीं, जांच के दौरान पड़ोसियों के घर तक भी गोलियों के खोल पड़े हुए मिले हैं.

जांच में जुटी पुलिस: वहीं, इस पूरे मामले में डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि, “परिवार से संपर्क किया है. पर परिवार का कोई भी घर पर मौजूद नहीं था. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला लग रहा है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में और आसपास के जिलों में भी पुलिस नाके लगा दिए गए हैं. ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके. वहीं परिवार को सूचना दे दी गई है. परिवार के सदस्य के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें