Delhi News: रोहिणी की झुग्गियों में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और 2 साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत

Delhi Rohini fire: दिल्ली के रोहिणी में स्थित झुग्गियों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. यह आग करीब 6 झुग्गियों में लगी. आग इतनी भयावह थी कि उसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब 2 साल की मासूम बच्ची शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि आग देर रात अचानक भड़की, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्लास्टिक कबाड़ में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ. जिस जगह यह घटना हुई, वहां करीब 400 गज के प्लॉट में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था और उसी के बीच कई झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे.

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई. बावजूद इसके दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया.

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके से तीनों शवों को बरामद किया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, कैट्स एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं.

इलाके में पसरा सन्नाटा

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है. तीन लोगों की मौत से पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर फैलाया जाल     |     Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; लू का कहर शुरू     |     MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से अधिक मासूमों को फैसले का इंतजार     |     MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनिवार्य; PHQ ने जारी किए निर्देश     |     Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CCTV से होगी निगरानी     |     जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंका शव     |     Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का ‘चौका-छक्का’, उज्जैन में आयोजित हुई अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्कूलों का समय; जानें नई टाइमिंग     |     MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति से घट जाएगी बड़े शहरों की दूरी     |     MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी किसानों की कमाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें