CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुला वर्दी के पीछे का काला सच पंजाब By Nayan Datt On Apr 14, 2026 बठिंडा : केंद्रीय जेल बठिंडा के गार्ड्स ने तलाशी के दौरान जेल की सिक्योरिटी में तैनात सी.आर.पी.एफ. के कांस्टेबल को अफीम व तंबाकू सहित गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राजिंदर सिंह निवासी डबवाली के रूप में हुई। यह भी पढ़ें Punjab Rail Roko: पंजाब में आज 3 घंटे का ‘रेल… Apr 17, 2026 पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल… Apr 16, 2026 गत दिन जब वह ड्यूटी पर आया तो जेल के बरामदे में गार्ड्स को उस पर शक हुआ। उसकी तलाशी ली तो उससे 23.99 ग्राम अफीम के अलावा 158 ग्राम तम्बाकू तथा 1 सिगरेट का पैकेट बरामद हुआ। गार्ड्स ने उसे हिरासत में ले लिया व अगली कार्रवाई शुरू कर दी। थाना कैंट पुलिस ने सहायक सुपरिंटैंडैंट अनु मलिक की शिकायत पर उक्त कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है। Share