मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं. अमरोहा नगर के एक वैंक्वेट हॉल में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से निकाह करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए. एक ही मंडप (निकाह स्थल) पर दो दूल्हों को देखकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच भारी हंगामा शुरू हो गया. मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

वाकया अमरोहा कोतवाली इलाके के कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है. रविवार को यहां निकाह की तैयारियां जोरों पर थीं. लड़की पक्ष बारात के स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़ा था. तभी अचानक एक के बाद एक दो बारातें दरवाजे पर आ पहुंचीं. दोनों दूल्हे शेरवानी पहने और सेहरा सजाए खुद को असली दूल्हा बता रहे थे. एक दुल्हन के लिए दो बारातें देख मेहमानों के बीच कानाफूसी और फिर जोरदार बहस शुरू हो गई.

अनबन ने बदला शादी का समीकरण

पुलिस की तफ्तीश में जो हकीकत सामने आई, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी. दरअसल, लड़की का रिश्ता पहले मुरादाबाद के एक युवक से तय हुआ था. शादी की तारीख पक्की हो गई थी, कार्ड बंट चुके थे और दोनों परिवारों में तैयारियां अंतिम चरण में थीं. लेकिन, निकाह से कुछ समय पहले ही मुरादाबाद वाले पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात को लेकर गहरी अनबन हो गई.

दुल्हन पक्ष मुरादाबाद वाले दूल्हे से इतना नाराज हुआ कि उन्होंने निकाह न करने का फैसला ले लिया. लेकिन बदनामी के डर और तय तारीख पर ही निकाह करने की जिद में, लड़की वालों ने आनन-फानन में संभल के एक दूसरे युवक से रिश्ता तय कर दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि निकाह की तारीख वही रखी गई जो पहले वाले दूल्हे की थी.

दोबारा बारात और पुलिस का हस्तक्षेप

मुरादाबाद वाला दूल्हा अपनी पुरानी तय तारीख के अनुसार बारात लेकर पहुंच गया, तो वहीं संभल वाला दूल्हा भी अपने वादे के मुताबिक बारात के साथ हाजिर हो गया. जब वैंक्वेट हॉल में दो दूल्हों के बीच बवाल बढ़ा, तो लड़की पक्ष ने फौरन पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की. दुल्हन ने स्पष्ट कर दिया मैं संभल वाले दूल्हे के साथ ही निकाह करूंगी. लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस की मौजूदगी में संभल के दूल्हे के साथ निकाह की रस्में पूरी कराई गईं.

बिना दुल्हन लौटा मुरादाबाद वाला दूल्हा

निकाह संपन्न होने के बाद पुलिस थाने लौट गई. उधर, मुरादाबाद से आए दूल्हे और उसके बारातियों को काफी अपमानित महसूस करना पड़ा और उन्हें बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन यह दो दूल्हों वाली बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सुरों की मल्लिका की अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होंगी Asha Bhosle, भावुक हुआ पूरा देश     |     Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों की मौके पर ही मौत     |     Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल ‘फरमान’? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, विक्रांत बोले- ‘मैं नहीं जानता…’     |     Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर… कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी     |     Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आपके लिए रहेगा आसान?     |     Moradabad: मुरादाबाद की ‘लेडी विलेन’ 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति को किया था खुदकुशी के लिए मजबूर     |     Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम     |     Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर क्या है पूरा विवाद     |     West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वाली दास्तां     |     मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें