Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल
दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन के समय तेज धूप रहेगी. बारिश की संभावना नहीं है. हवा 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. अभी कुछ दिनों तक हवा में हल्की नमी बनी रहेगी और उसके बाद तापमान बढ़ेगा. दिल्ली-एनसीआर में 18 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.
यूपी में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में आज बारिश की संभावना जताई है. वहीं लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद में गर्मी बढ़ने के आसार हैं.अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिस कारण गर्मी बढ़ेगी. आज दिन के समय तेज धूप रहेगी.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के अनुसार बिहार में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई है.
एमपी-राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
मौमस विभाग ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. एमपी में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. IMD के अनुसार आज से इन राज्यों में गर्मी बढ़ेगी. आज बारिश के आसार नहीं है. दिन में तेज धूप औल गर्म हवाएं चलने की संभावना है.
हिमाचल में होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में 17- 18 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में आज हल्की बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने अनुसार बारिश होने के तापमान में गिरावट हो सकती है.