Crime News: कलयुगी पिता ने शर्मसार किए रिश्ते, दो साल तक बेटी से करता रहा अश्लील हरकतें; पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुधियाना: रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश की और पिछले करीब दो सालों से अपनी मासूम बेटी को अपनी गंदी हरकतों का निशाना बना रहा था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अब पुलिस के पास अपने पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाया है, जिसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी पिता राजिंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि उसका पिता रजिंदर कुमार पिछले 2 साल से उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा था। वह लोक-लाज के डर से चुप रही, लेकिन पिता की दरिंदगी दिन-ब-दिन बढ़ती गई। पीड़िता के अनुसार बीती 15 मार्च को जब वह घर में बिल्कुल अकेली थी, तो उसके पिता ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज
अपनी आबरू बचाने के लिए पीड़िता ने कड़ा संघर्ष किया और किसी तरह पिता के चंगुल से खुद को बचाया। इस खौफनाक मंजर के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ना ही बेहतर समझा और कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सूरजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खूनी संघर्ष में नाबालिग समेत दो को मारी चाकू, हालत नाजुक     |     Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच शुरू     |     Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच शुरू     |     केबल बिछाने के बाद खस्ताहाल हुई सड़क: खुले गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा     |     Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनकर फैलाया जाल     |     Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’, मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; लू का कहर शुरू     |     MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से अधिक मासूमों को फैसले का इंतजार     |     MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनिवार्य; PHQ ने जारी किए निर्देश     |     Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CCTV से होगी निगरानी     |     जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंका शव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें