MP Farmer Protest: 9 अप्रैल से मध्य प्रदेश में सियासी संग्राम! गेहूं खरीदी और बोनस को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

उज्जैन: मंडियो में खरीदी नहीं हो पाने और जमीन अधिग्रहण, बोनस और मुआवजे में मनमानी से परेशान किसानों के समर्थन फिर कांग्रेस कूद पड़ी है. कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया है. प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी नहीं हो पाने के कारण परेशान किसानों के साथ प्रदेश कांग्रेस अब मोहन यादव सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के मूड में आ गई है.

डेढ़ लाख टन का पंजीकरण, खरीदी आधी फसल की क्यों?

इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने कहा, ” 9 अप्रैल को इंदौर सहित मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा. यह प्रदर्शन किसानों को बोनस राशि और अन्य लाभ दिलाने की मांग को लेकर किया जाएगा.” वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश से आते हैं, इसके बावजूद राज्य के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा, ” प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख टन के पंजीकरण के मुकाबले मात्र 78 हजार टन की खरीदी हुई है, जो किसानों के साथ अन्याय है.”

फसल बीमा योजना में भी गड़बड़ी के आरोप

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली फसल बीमा जैसी योजनाओं में भी गड़बड़ी हो रही है. उन्होंने कहा, ” जहां 10 करोड़ पंजीकरण की आवश्यकता है, वहां केवल 2.60 करोड़ आवेदन ही किए गए.” मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए वर्मा ने कहा, ” केवल 40 रु बोनस देना किसानों के साथ मजाक है.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार ने किसानों को व्यापारियों के भरोसे छोड़ दिया है, जिससे उनका शोषण हो रहा है. खरीदी केंद्र दूर होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में होगा उग्र प्रदर्शन : वर्मा

वर्मा ने मांग की कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रु मुआवजा तुरंत दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी. राज्यसभा टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए योग्य उम्मीदवार को अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने दिग्विजय सिंह के दावेदारी से इंकार का भी जिक्र किया. साथ ही कमलनाथ का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था. इंदौर नगर निगम के बजट को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना ‘लकी बैट’ करेंगे गिफ्ट, जानें किसे मिलेगा ये खास तोहफा     |     Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की ‘महावतार’ में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता?     |     Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, ‘झूठे कलंक’ कहकर तोड़ी चुप्पी     |     Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अपना इनकम टैक्स     |     BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर!     |     Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी कंगाली     |     Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकती है मुश्किल     |     CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेवा के नियम     |     Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिसNoida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस     |     Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें