जेल में ‘मौज’ काट रहा था दुष्कर्म का आरोपी! मोबाइल-पेन ड्राइव के साथ नशे का सामान बरामद, जेलर की छापेमारी में खुलासा

उज्जैन : केंद्रीय भैरवगढ़ जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यहां हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों के आरोपों में बंद कैदी और बंदियों के पास मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नगदी मिली है. इतना ही नहीं जेल के इन बंदियों और कैदियों तक मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है, जिससे जेल में हड़कंप मच गया है. ये खुलासा खुद जेल अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाईं के बाद हुआ है.

जेल अधीक्षक को लगी थी खबर, फिर हुआ एक्शन

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया, ” जेल के अंदर बंद कैदियों ने बैरक के बाहर नाली में ही मोबाइल छुपाया था, उसके साथ एक पेन ड्राइव भी प्राप्त हुई है. इसके साथ एक कैदी के पास से तम्बाकू व नगद राशि भी जब्त की गई है. बीते दिनों मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़ाए एक सुरक्षा कर्मी पर कार्रवाईं की गई थी. जेल में अवैध गतिविधियों में लिप्त बंदी व सुरक्षा कर्मियों की जांच लगातार जारी है. ऐसे लोग जो जेल की छवि धूमिल करने में और अवैध गतिविधियों में लिप्त होकर कानून से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”

दुष्कर्म के आरोपी के पास जेल में मोबाइल

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने आगे बताया, ” दुष्कर्म का एक कैदी है कुंदन, जो पेरोल पर भी जाता रहता है. जेल में ही मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऐसा लगता है कि शायद कैदी को कहीं से मोबाइल प्राप्त हो गया है और वह उसका इस्तेमाल करता है. सूचना को गंभीरता से लिया और हमने रेकी की टीम बनाकर मंगलवार को मौके से तम्बाकू का पैकेट, 7000रु नगद जब्त किया. शुरुआत में लगा कि मोबाइल की सूचना गलत है और हमें कुछ नहीं मिला लेकिन जैसे ही बैरक के बाहर नाली में हमने देखा तो पॉलीथिन में बंद एक कीपैड मोबाइल मिला और एक पेन ड्राइव भी मिली. इनकी जांच भी की जा रही है.”

एक कैदी व दो आरोपियों से पूछताछ जारी

जेल अधीक्षक के मुताबिक मोबाइल दुष्कर्म के कैदी के पास मिली है लेकिन उसी बैरक में बंद धारा 376 के आरोपी सुखविंदर व धारा 302 के आरोपी तुषार के विरुद्ध भी जांच बिठाई गई है. जेल पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि ये तीनों जेल के गोदाम के काम में भी लगाए गए थे.

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि बीते सप्ताह एक पुलिस कर्मी को जेल के अंदर मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में निलंबित कर उसपर जांच बिठाई है. पुलिसकर्मी अंडरगारमेंट्स में मादक पदार्थ लेकर जेल के अंदर जा रहा था. आरोपी पुलिसकर्मी का नाम नरेंद्र चौधरी है. इस मामले के बाद जेल के नियम और सख्त कर दिए गए थे, जिसके बाद एक और खुलासा हो गया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- जिनकी अपील मंजूर, वो दे सकेंगे वोट; बंगाल सरकार को बड़ी राहत     |     Drug Free Punjab: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए आगे आए युवा शक्ति, डॉ. कृष्ण गोपाल ने दिलाया बड़ा संकल्प     |     Punjab Heatwave: भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने जारी की एडवायजरी, लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये जरूरी निर्देश     |     Jalandhar News: जालंधर के पॉश इलाके में मॉल के बाहर लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |     LPG Gas Cylinder: 35 दिनों से गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग ठप, रसोई का बजट बिगड़ा और जनता परेशान     |     जालंधर में दर्दनाक हादसा: गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, LPU से घर जा रहा युवक अस्पताल में भर्ती     |     पुलिस का बड़ा एक्शन: किराने की दुकान में चल रहा था काला खेल, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज खुलासा; आरोपी गिरफ्तार     |     लुधियाना विक्रमजीत मामला: सास की अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर, कोर्ट की सख्त टिप्पणी- जांच में सहयोग जरूरी     |     सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! आज 16 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक महंगे हुए जेवर, खरीदने से पहले चेक करें अपने शहर का ताजा भाव     |     सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन दलीलों का किया जिक्र     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें