Greater Noida Hit & Run: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार SUV का कहर! हॉस्टल लौट रहे 5 छात्रों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार SUV कार ने सड़क किनारे से गुजर रहे पांच छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र कॉलेज की छुट्टी होने के बाद अपने-अपने हॉस्टल की ओर जा रहे थे. जीएल बजाज कॉलेज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी कार ने पहले तीन छात्रों को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़ते हुए दो अन्य छात्रों को भी ठोक दिया. इस अचानक हुए हादसे से छात्र संभाल नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल पांच छात्रों में से दो छात्राएं और एक छात्र शारदा विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहै हैं.

एक छात्र की हालत गंभीर

दो अन्य छात्र जीएल बजाज कॉलेज के बताए जा रहे हैं. डॉक्टर के अनुसार, घायलों में से एक छात्र की हालत गंभीर है, जिसका पैर कई जगह से टूट गया है. उसे पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था और अब उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की तैयारी चल रही है. बाकी छात्रों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई थी. प्राथमिक उपचार के बाद कुछ छात्रों को छुट्टी दे दी गई है, बाकी का इलाज जारी है.

तेज रफ्तार बना हादसे की वजह

एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी. इसी दौरान वहां से गुजर रहे छात्र उसकी चपेट में आ गए. कार की रफ्तार काफी तेज थी. इस वजह से कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों की मौके पर ही मौत     |     Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल ‘फरमान’? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, विक्रांत बोले- ‘मैं नहीं जानता…’     |     Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर… कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी     |     Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आपके लिए रहेगा आसान?     |     Moradabad: मुरादाबाद की ‘लेडी विलेन’ 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति को किया था खुदकुशी के लिए मजबूर     |     Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम     |     Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर क्या है पूरा विवाद     |     West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वाली दास्तां     |     मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें