अजब-गजब: पति गायब हुआ तो देवर से कर ली शादी, अब 25 साल बाद लौट आया पहला शौहर; पत्नी के सामने बड़ी उलझन

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां नहटौर कस्बे में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को उसके परिजनों से मिलवाया है, जो पिछले 25 सालों से लापता था. पंजाब का रहने वाला ये शख्स जब नहटौर के बाजार में बदहवास हालत में मिला, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे वियोग और विवशता की इतनी लंबी कहानी छिपी है

तीन दिन पहले नहटौर के नया बाजार में फटे हुए कपड़ों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक अधेड़ शख्स को घूमते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने जब उस व्यक्ति से प्यार से पूछताछ की, तो उसने टूटी-फूटी भाषा में अपना नाम हंसा सिंह और घर का पता पंजाब के कपूरथला जिले का शिवदयाल वाला गांव बताया.

पुलिस ने गूगल और पंजाबी जानकारों की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़ी और पंजाब पुलिस से संपर्क किया. 72 घंटों के भीतर हंसा सिंह के भाई और गांव के सरपंच नहटौर पहुंच गए. शुरुआत में तो भाई भी पहचान नहीं पाए, लेकिन जब हंसा ने बचपन की बातें और नाम बताए, तो सबकी आंखों में आंसू आ गए.

खुशी के साथ गजब की उलझन भी

हंसा सिंह के मिलने से जितनी खुशी है, उतनी ही बड़ी उलझन भी पैदा हो गई है. हंसा की शादी के महज दो साल बाद ही वह लापता हो गए थे. परिजनों ने तीन साल तक इंतजार किया और फिर हंसा को मृत मानकर उसकी पत्नी विमला देवी का विवाह हंसा के छोटे भाई सुखा सिंह से कर दिया. पिछले 22 सालों से विमला अपने देवर (अब पति) सुखा सिंह के साथ गृहस्थी बसा चुकी हैं. उनके तीन बच्चे हैं और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. ऐसे में पहले पति के वापस आने पर विमला खुश हो या क्या करे, उसे भी खुद समझ नहीं आ रहा.

पुलिस की संवेदनशीलता की चर्चा

वहीं, नहटौर पुलिस की इस उपलब्धि की हर तरफ सराहना हो रही है. जिस व्यक्ति को लोग भिखारी समझ रहे थे, पुलिस ने उसे नहलाया, नए कपड़े पहनाए और घंटों बात करके उसकी याददाश्त को खंगाला. हंसा की बुजुर्ग मां जट्टो कौर ने फोन पर बेटे की आवाज सुनी तो भावुक होकर कहा, ‘मरने से पहले मेरा बेटा मिल गया, अब चैन से मर सकूंगी.’ फिलहाल हंसा सिंह अपने परिजनों के साथ पंजाब रवाना हो गए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आपके लिए रहेगा आसान?     |     Moradabad: मुरादाबाद की ‘लेडी विलेन’ 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति को किया था खुदकुशी के लिए मजबूर     |     Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम     |     Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर क्या है पूरा विवाद     |     West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वाली दास्तां     |     मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल     |     Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले     |     आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला     |     CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें