Ghaziabad Gangwar: गैंगस्टर राहुल चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगने के बाद भी 30 मिनट तक खुद कार चलाकर पहुंचा अस्पताल

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई. फिरौती के एक मामले में जमानत पर बाहर आए 35 वर्षीय राहुल चौधरी पर सड़क किनारे बने एक ढाबे के बाहर कथित तौर पर कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. हैरानी की बात यह रही कि गर्दन, सीने, पेट और पैर में पांच गोलियां लगने के बावजूद वह खुद अपनी स्कॉर्पियो चलाकर 25 किलोमीटर से अधिक दूर अस्पताल पहुंचा.

पुलिस के अनुसार, यह वारदात गुरुवार रात करीब 9:30 बजे NH-58 के पास सीकरी कलां इलाके में स्थित स्वागत ढाबा के बाहर हुई. मोदीनगर के ACP भास्कर वर्मा ने बताया कि घटनास्थल की 49 सेकंड की CCTV फुटेज पुलिस को मिली है.

3 हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग

फुटेज में देखा गया कि दो व्यक्ति एक स्कूटर के पास खड़े थे. इसी दौरान राहुल चौधरी अपनी स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा. कुछ ही सेकंड बाद एक व्यक्ति ने ड्राइवर साइड का दरवाजा खोला और थोड़ी देर बाद काली शर्ट और नीली जींस पहने तीसरे हमलावर कार के पास पहुंचकर राहुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए

गाड़ी चलाकर पहुंचा अस्पताल

गंभीर रूप से घायल राहुल चौधरी करीब 30 मिनट तक खुद गाड़ी चलाकर संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा. अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक, राहुल बिना किसी मदद के मुख्य गेट तक पहुंचे, गाड़ी से बाहर निकले, मदद के लिए आवाज लगाई और फिर वहीं जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि राहुल चौधरी ढाबे पर दो लोगों से 75 हजार रुपये लेने गए थे, जिनके साथ वह पहले से संपर्क में थे. उनकी पत्नी करिश्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पति को विनय वशिष्ठ और अरविंद सैनी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. पहले उन्हें घर बुलाया गया, लेकिन सड़क संकरी होने की बात कहने पर ढाबे पर मिलने को कहा.

करिश्मा के अनुसार, बातचीत के करीब 15 मिनट बाद जब राहुल जाने लगे, तभी अरविंद सैनी ने कार का दरवाजा खोलकर उनसे पूछा कि भैया, आप दोबारा कब आएंगे? इसी दौरान विनय वशिष्ठ, अरविंद सैनी, अश्विनी चौहान और कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं.

पहले से रची गई थी साजिश

उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले की साजिश जलबीर पंडित, रवि वाल्मीकि और पीतम सैनी ने रची थी. पुलिस के मुताबिक, राहुल चौधरी पर भी हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे मामलों में कुल 18 केस दर्ज हैं. इनमें से सात मामलों में वह बरी हो चुके हैं, जबकि छह महीने पहले रंगदारी के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वह दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए थे.

करिश्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं. साथ ही आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान और साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें