MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की दर्दनाक मौत

शिवपुरी/बैतूल: शिवपुरी के लुकवासा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई. हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम बच्चे की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

वहीं बैतूल में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बाउंड्रीवॉल से टकरा गया. इस टक्कर में वाहन में सवार 6 में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

शिवपुरी में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली

राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव के रहने वाला बंजारा परिवार हर साल की तरह इस बार भी कोलारस क्षेत्र में भूसा खरीदने आए हुए थे. ये लोग खेतों में अपना डेरा डालते हैं और गांव-गांव घूमकर भूसा खरीदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर एक जगह इकठ्ठा करते हैं. बाद में बड़ी मात्रा में भूसा बेचकर मुनाफा कमाते हैं.

शुक्रवार सुबह टोल टैक्स के पास बने बंजारा डेरे से कुछ लोग 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भूसा खरीदने के लिए निकले थे. आगे चल रहा ट्रैक्टर देहरदा गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए डोडयाई गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गए, जिससे ट्रैक्टर की ट्रॉली में तेज करंट फैल गया.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से 2 की मौत, 2 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विनोद बंजारा पुत्र रंजीत बंजारा (27), लीला बाई बंजारा पत्नी विनोद बंजारा (30), केशर बाई पत्नी मेंबर बंजारा और 7 साल का अनिल पुत्र मेंबर बंजारा सवार थे. करंट इतना तेज था कि लीलाबाई की साड़ी में आग भड़क गई और मासूम अनिल भी बुरी तरह झुलस गया. दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं विनोद और केशर बाई करंट लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए.पीछे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगे थे 10-10 फीट के पाइप

कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि “ट्रॉली में ज्यादा भूसा भरने के लिए करीब 10-10 फीट के लोहे के पाइप लगाए गए थे. घटना स्थल पर हाई टेंशन लाइन के तार नीचे की ओर झूल रहे थे जो पेड़ों की वजह से दिखाई नहीं दे रहे थे. इसी दौरान पाइप लाइन से तार टकरा गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैल गया.

करंट की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि 2लोग झुलसे हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.”

बैतूल में अनियंत्रित बोलेरो वाहन बाउंड्रीवॉल से टकराया, 2 की मौत

बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बाउंड्रीवॉल से जा टकराया. इस टक्कर में वाहन में सवार 6 में से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. मृतक और घायल बैतूल के ही हमलापुर निवासी बताए जा रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पुडुचेरी में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’! फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर     |     नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी ‘जल्दबाजी’ क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे की पूरी कहानी     |     क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की ‘रहस्यमयी मुस्कान’ ने बढ़ा दी सियासी हलचल!     |     छोटी बहन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गोदा     |     Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव     |     Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी     |     AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— “जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के सिपाही”     |     नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती     |     बंगाल चुनाव में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने DGP को लगाई फटकार     |     नाई की दुकान में ‘मौत का प्लान’! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्ध     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें