मोतिहारी में ‘जहर’ बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप

Motihari News: बिहार के मोतिहारी जिले के रघुनाथपुर थाना अंतर्गत बालगंगा गांव में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से चंदू नामक एक युवक की कल मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे. बीमार लोंगो का इलाज शहर के निजी अस्पतालों में जारी है, जहां डॉक्टरों ने उनके आंखों की रोशनी जाने की बात कही है. हालांकि इससे पहले भी इस तरह के गंभीर मामले सामने आ चुके हैं. रघुनाथपुर थाना अंतर्गत ही एक गांव में लगभग ढाई साल पहले भी जहरीली शराब ने मौत का तांडव मचाया था जिसमें कई लोग काल के गाल में समा गए थे.

नकली शराब से बड़ी संख्या में लोगों मौत होने के बाद भी अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल नहीं टूटा. एक बार फिर से जिले में जहरीली शराब का कहर जारी है. बीते दिन चंदू साह की मौत हो गई, वह ई रिक्शा चालक था. साथ ही गंभीर रूप से बीमार लोहा ठाकुर एसबीआई इंश्योरेंस में निजी गार्ड के तौर पर काम करता था. लड्डू साह उर्फ जितेंद्र पिकअप गाड़ी चलाता है. साथ ही एक और इलाजरत राहुल फोटोग्राफर है. इन तीनों की आंखों की रोशनी चली गई है.

जहरीली शराब ने छीन ली आंखें

डॉक्टर के अनुसार, इन तीनों ने जहरीली शराब का सेवन किया होगा, क्योंकि इन लोगों ने बताया पेट में दर्द बेचैनी साथ ही आंखों से कम दिखाई देने लगा था. डॉक्टर ने कहा तीनों ने जहरीले स्पिरिट का सेवन किया होगा. लोहा ठाकुर की पत्नी के अनुसार, शाम में उनके पति घर आए और सुबह में देर तक सोए थे. उठने पर बोले कि उन्हें कुछ नहीं दिखाई दे रहा है जिसके बाद तत्काल उन्हें शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. कल शाम तक दो की मौत हुई थी. इसी बीच आज सुबह भी दो लोगों की जान चली गई. ऐसा माना जा रहा है कि सभी मौतें जहरीली शराब के सेवन से हुई हैं.

कल जिस चंदू नामक व्यक्ति की मौत हुई थी, उनके परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे उसकी मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं हो सका. लेकिन अब जो मौतें हो रही हैं उससे जाहिर है कि सभी ने कथित रूप से जहरीली शराब का सेवन किया था.

शराब कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात का कहना है कि पुलिस हर एंगल से तहकीकात में जुट गई है. एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिससे मौत के कारण का सही खुलासा हो सकेगा. इन मौतों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई है. साथ ही तुरकौलिया थाना में मृतक प्रमोद यादव के परिजनों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता नागा रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही लापरवाही को लेकर परसौना के चौकीदार भरत रॉय को निलंबित किया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पुडुचेरी में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’! फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर     |     नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी ‘जल्दबाजी’ क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे की पूरी कहानी     |     क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की ‘रहस्यमयी मुस्कान’ ने बढ़ा दी सियासी हलचल!     |     छोटी बहन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गोदा     |     Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव     |     Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी     |     AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— “जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के सिपाही”     |     नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती     |     बंगाल चुनाव में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने DGP को लगाई फटकार     |     नाई की दुकान में ‘मौत का प्लान’! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्ध     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें