प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर FIR

शहर के चर्चित न्यूरोसर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ बीए की एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. सिविल लाइंस थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा है. मामला बुधवार रात करीब 10:30 बजे क्लाइव रोड स्थित डॉक्टर के क्लिनिक का बताया जा रहा है, जहां डॉक्टर अपने आवास पर ही मरीजों को देखते हैं.

माइग्रेन का इलाज कराने गई थी छात्रा

धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय बीए की छात्रा अपने भाई के साथ माइग्रेन के इलाज के लिए क्लिनिक पहुंची थी. उसे टोकन नंबर 74 दिया गया था. छात्रा के भाई के मुताबिक, किसी जरूरी काम से उसे कुछ देर के लिए बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद वह अपनी बहन को क्लिनिक में छोड़कर चला गया. उसने बताया कि लौटने पर क्लिनिक में हंगामा हो रहा था और उसकी बहन रो रही थी. छात्रा ने उसे पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई.

छात्रा का आरोप- डॉक्टर ने दरवाजे बंद कर कपड़े उतरवाए

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि जब उसका नंबर आया तो डॉक्टर ने अन्य मरीजों को बाहर भेज दिया और जांच के नाम पर चैंबर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर दिए.

छात्रा का आरोप है कि डॉक्टर ने उससे कपड़े उतरवाने शुरू किए और विरोध करने पर धमकाया. उसने बताया कि डॉक्टर ने गलत नीयत से उसे छुआ और कपड़े उतारने के लिए भी दबाव बनाया.

पीड़िता के अनुसार, जब उसने जांच कराने से मना किया और रोने लगी, तब डॉक्टर पीछे हट गया, लेकिन तब तक दरवाजा नहीं खोला गया, जब तक उसने अपने कपड़े ठीक नहीं कर लिए.

क्लिनिक में हुआ जमकर हंगामा

चैंबर से बाहर आने के बाद छात्रा ने तुरंत अपने भाई को फोन कर पूरी घटना बताई. उसकी हालत देखकर क्लिनिक में मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने डॉक्टर से सवाल-जवाब शुरू कर दिया. कुछ लोगों के डॉक्टर के चैंबर में पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसके बाद परिवार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी.

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर अपने घर के अंदर दरवाजा बंद किए खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाहर छात्रा के परिजन उनसे बहस कर रहे हैं. वीडियो में छात्रा के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है.

डॉक्टर ने आरोपों को बताया झूठा

वहीं डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि छात्रा उनके पास इलाज के लिए आई थी और उन्होंने सिर्फ पेट की सामान्य जांच की थी.

डॉक्टर का कहना है कि महिला स्टाफ उस समय ड्यूटी पर मौजूद थी और कुछ मिनट के लिए दूसरे मरीज को इंजेक्शन लगाने गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रा पहले से मानसिक तनाव और डिप्रेशन की मरीज रही है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

सिविल लाइंस के ACP विद्युत गोयल ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और डॉक्टर से पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पुडुचेरी में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’! फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर     |     नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी ‘जल्दबाजी’ क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे की पूरी कहानी     |     क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की ‘रहस्यमयी मुस्कान’ ने बढ़ा दी सियासी हलचल!     |     छोटी बहन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गोदा     |     Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव     |     Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी     |     AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— “जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के सिपाही”     |     नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती     |     बंगाल चुनाव में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने DGP को लगाई फटकार     |     नाई की दुकान में ‘मौत का प्लान’! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्ध     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें