Dhamtari Police: ‘ऑपरेशन तलाश’ का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान

धमतरी: गुमशुदा लोगों की खोज के उद्देश्य से ऑपरेशन तलाश के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने ली. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए अभियान की रणनीति, कार्यप्रणाली एवं जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की ठोस कार्ययोजना तैयार की गई.

गुमशुदा लोगों की घर वापसी का अभियान

बैठक में बताया गया कि 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले में 30 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” संचालित किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित गुमशुदगी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना, गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन करना और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाना है.

धमतरी पुलिस चलाएगी विशेष तलाशी अभियान

सभी थाना क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाएगा. इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थलों, होटल-लॉज, ढाबों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया जाएगा.

दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी ली जाएगी मदद

खोज प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल की सहायता और अन्य जिलों एवं राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर इंटर-स्टेट स्तर पर ट्रैकिंग को मजबूत किया जाएगा. महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से बाल संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन और पुनर्वास संबंधी संयुक्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में पुलिस विभाग के डीएसपी, एसजेपीयू, डीसीबी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल खोजबीन नहीं, बल्कि गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित वातावरण में पुनर्स्थापित करना भी है. पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान अवधि के दौरान प्रत्येक गुमशुदगी प्रकरण में त्वरित, संवेदनशील एवं प्राथमिकता आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

धमतरी पुलिस की आम लोगों से अपील

धमतरी पुलिस ने आम लोगों से भई अपील की है कि यदि किसी गुमशुदा बालक, बालिका, महिला या पुरुष के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें. धमतरी पुलिस “ऑपरेशन तलाश” के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर फरार     |     दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट     |     JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली— “वापस लें समर्थन”     |     जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप     |     हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार     |     ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट     |     मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत     |     प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब     |     इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमोशन     |     मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छिड़ा राजनीतिक घमासान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें