LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, मिलेगी बड़ी राहत

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर दुनिया के तमाम देशों पर पड़ रहा है. इस जंग से तेल, गैस की किल्लत हो रही है. भारत में भी लोग परेशान हो रहे हैं. इस बीच एक राहत भरी खबर है. LPG से भरे कई जहाज सुरक्षित रूप से भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सप्लाई संकट कम होने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक Hormuz strat क्रॉस कर चुके LPG से भरे दो बड़े जहाज रास्ते में हैं.इन दोनों जहाजों से कुल मिलाकर लगभग 94,000 टन LPG भारत पहुंचेगी. BW Tyr (भारतीय ध्वज वाला जहाज) करीब 46,500 टन LPG लेकर मुंबई की ओर बढ़ रहा है. यह कार्गो भारत पेट्रोलियम के लिए है और 31 मार्च की शाम तक पहुंचने की उम्मीद है.

अरब सागर में है BW TYR

BW TYR की फिलहाल अरब सागर में है, यह जहाज भारत के मुंबई (पूर्व में बॉम्बे) बंदरगाह की ओर जा रहा है. यह जहाज 13.6 नॉट्स की गति से आगे बढ़ रहा है और इसके कल यानी मंगलवार (31 मार्च रात) 11:00 बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. BW TYR (IMO 9346122, MMSI 419001673) एक LPG टैंकर है, जिसे 2008 में बनाया गया था (करीब 18 साल पुराना) यह फिलहाल भारतीय ध्वज के तहत संचालित हो रहा है.

BW Elm न्यू मंगलुरु पोर्ट की ओर जा रहा

वहीं BW Elm करीब 47,000 टन LPG लेकर न्यू मंगलुरु पोर्ट की ओर जा रहा है. यह हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए है और इसके 1 अप्रैल (बुधवार) तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. BW ELM की लोकेशन भारत के वेस्ट कोस्ट के पास है. यह LPG टैंकर करीब 14.5 नॉट्स की रफ्तार से चल रहा है. यह टैंकर 14.5 नॉट्स की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और सामान्य ऑपरेशन में है. BW ELM एक भारतीय ध्वज वाला बड़ा LPG टैंकर है, जिसकी लंबाई करीब 225 मीटर है. यह जहाज बुधवार तक अपने गंतव्य पर पहुंच सकता है.

खाड़ी में अभी भी फंसे हैं भारतीय जहाज

फिलहाल करीब 18 भारतीय जहाज (LPG, LNG और क्रूड कैरियर) Persian Gulf में मौजूद हैं. भारतीय नौसेना और सरकार इनकी सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ईरान के साथ समन्वय कर सुरक्षित रास्ता दिला रहे हैं. ताकि ये जहाज भारत वापस आ सकें.

कैसे हो रही है सुरक्षित आवाजाही

जहाज ईरान के तट के पास से गुजर रहे हैं. Indian ship & crew का सिग्नल देकर इनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. हर ट्रांजिट केस-बाय-केस आधार पर क्लियर किया जा रहा है. इसके बाद इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही हो रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युवा     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें