इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Mar 30, 2026 इंदौर। इंजीनियर शम्पा पाठक हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस घटनास्थल पर ले गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्दीक की। इस दौरान रहवासी गुस्सा हो गए और हाथ-पैर तोड़ने की मांग करने लगे। शिव वाटिका (एमआर-11) स्थित सागर समृद्धि में आरोपी मोहनीश चौधरी (जाट) ने अपने पिता कुलदीप के इशारे पर 42 वर्षीय शम्पा की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें Rewa College News: ‘तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ… Apr 9, 2026 Dhar Murder Case: ‘तुम काले हो, मुझे स्मार्ट लड़का… Apr 9, 2026 रविवार को पुलिस कुलदीप और मोहनीश को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मोहनीश ने बताया कि उसके पिता कुलदीप टाउनशिप में आए थे। लाइट बंद करने पर विवाद हुआ था। शम्पा के पति सौरभ पांडे के साथ मारपीट हुई थी। उस वक्त वह कार लेकर गेट के समीप खड़ा था। जैसे ही कुलदीप ने काल कर बुलाया, मोहनीश आ गया। Share