AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

निशा मेहता को नेपाल में स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है. निशा भले ही नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन उनका भारत से गहरा नाता है. निशा, पीएम बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से सांसद थीं. वो शुरुआत से ही स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सक्रिय रहीं. इन्होंने नर्सिंग पेशे के बाद राजनीतिक में कदम रखा. वो इस पार्टी के शुरुआती दिनों से ही एक आम सदस्य के तौर पर इससे जुड़ी रही थीं.

2022 के आम चुनावों के दौरान भी RSP ने उन्हें अपनी आनुपातिक प्रतिनिधित्व सूची में भी शामिल किया था. उस समय के चुनाव के दौरान निशा को नेपाली संसद में कोई सीट नहीं मिल पाई थी. लेकिन इस बार वो राजनीतिक नेताओं की नई पीढ़ी के हिस्से के तौर पर संघीय संसद में पहुंचीं. ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

भारत से क्या है रिश्ता?

दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से जुड़े हुए नर्सिंग महाविद्यालय से पढ़ाई की है. नर्सिंग में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, निशा मेहता नेपाल लौट आईं. बिराटनगर के बिराट टीचिंग हॉस्पिटल में काम किया. उन्होंने कोशी में ‘नेपाल पुलिस वाइव्स एसोसिएशन’ की प्रशासनिक सचिव के तौर पर भी काम किया है. यहां उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों, महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई. मेहता ने 2006 से 2010 तक इस संस्थान से मास्टर की पढ़ाई की थी. उन्होंने 27 मार्च को नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री पद की शपथ ली.

हेल्थ सिस्टम की ये है चुनौती

नेपाल के प्रमुख स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम ने नागरिकों को किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है. एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. यहां के पूर्व स्वास्थ्य सचिव टंका बराकोटी के मुताबिक, निशा मेहता की बीमा योजना में सुधार करना सबसे ऊपर होना चाहिए. बराकोटी ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर पुनर्गठन की जरूरत है.

नेपाल सरकार ने चालू वित्त वर्ष में इस कार्यक्रम के लिए 10 अरब रुपये आवंटित किए थे. पिछले साल के बकाया भुगतानों को निपटाने के लिए ही लगभग 11 अरब रुपये की जरूरत थी. स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के मुताबिक, सरकार ने 1 अरब रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया था. लेकिन पूरी राशि पुराने बकायों को चुकाने में ही खर्च हो गई. प्रीमियम संग्रह केवल लगभग 3.5 अरब रुपये तक ही पहुंच पाया है, जबकि कार्यक्रम का खर्च लगभग हर महीने 2 अरब रुपये और सालाना 24 अरब रुपये है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्थायी वित्तपोषण सोर्स नहीं मिला, तो यह कार्यक्रम शायद जारी न रह पाए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युवा     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें