Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पूर्व अध्यक्ष भाजपा पंजाब श्वेत मलिक द्वारा आज जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को गिनाया और पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहले लोगों की रीड की हड्डी पर प्रहार किया गया। इसके बाद प्रेस पर हमला करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज दबाई गई। वहीं अब तीसरा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को दबाया जा रहा है और अफसरशाही पर जोर जमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा प्रमाण डी.एम. रंधावा की आत्महत्या के मामले में देखा गया है। उन्होंने कहा कि डी.एम. रंधावा मामले में मंत्री के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने और गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों की गई।

श्वेत मलिक ने कहा कि डी.एम. रंधावा मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग द्वारा पत्र में साइन करने से इनकार कर दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आप नेता द्वारा भी इस गलत के खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों बताते हुए उनके 11 साल के शासन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि देश को आत्मनिर्भर, विकसित, दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति, दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बनाना चाहते और वह अपने लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं। श्वेत मलिक ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।

उपलब्धियों को गिनाते हुए श्वेत मलिक ने बताया कि उड़ान योजना के तहत देशभर में 80 के करीब नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और हवाई यात्रा को सस्ता और आसान बनाया गया है ताकि आम आदमी भी हवाई यात्रा कर सके। इसके साथ ही शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बड़े कदम उठाए गए हैं। वहीं देश के युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने के लिए स्टार्ट-अप इंडिया योजना लाई गई है ताकि युवा नौकरी की तलाश में न बैठे रह कर नौकरी पैदा करने वाले बने। एग्रीकल्चर और टेक्सटाइल उद्योग को लेकर भी कई कदम उठाए गए हैं।

श्वेत मलिक ने बताया कि खाड़ी में युद्ध के हालातों के कारण देश में तेल को लेकर हो रही समस्या पर भी पी.एम. मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई और सबके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि जैसे कोरोना के समय पी.एम. मोदी ने देश को संभाला था वैसे ही इस बार भी पूरी स्थिती को नियंत्रण में रख रहे हैं। वहीं इन हालातों के बीच पीएम मोदी ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क में ₹10 प्रति लीटर की कटौती की है ताकि जनता पर बोझ न पड़े। उन्होंने बताया कि देश के लोगों के भले के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युवा     |     मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहानी     |     CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट     |     सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची जारी     |     20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े ‘छोटू’ की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें     |     Ambikapur Horror: अंबिकापुर में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को फांसी की मांग     |     CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग     |     एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है आरोप     |     भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- ‘मम्मी-पापा मुझे माफ करना’, स्मृति नगर में भी छात्र ने दी जान     |     Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 16,625 करोड़ की बंपर आय     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें