Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवार

भोपाल : राजधानी में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था. दोनों ही गुटों के करीब 80 लोग लाठी-डंडों व तलवारों से लैस थे. इसी दौरान एक व्यक्ति अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ बाइक से वहां से गुजरा. विवाद कर रहे कुछ लोग इस बाइक सवार पर टूट पड़े. तलवारों से हमला कर दिया. तलवार के वार से 6 साल की बच्ची के सिर में गहरी चोट आई है. ये मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया.

शाहजहांनाबाद में रात 12 बजे भिड़े दो गुट

घटना शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार रात करीब 12 बजे की है. बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. पीड़ित पिता फैजान अहमद ने बताया “उसकी पत्नी व बच्चे शाहजहांनाबाद स्थित नूर महल में मायके आई थीं. वह पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान पहले से 70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे. गली संकरी होने के कारण बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.”

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने दो टीमें बनाईं

वारदात के बाद इलाके मे दहशत है. पीड़ित पिता ने बताया “इसी दौरान किसी धारदार हथियार से वार किया, जिसकी चपेट में उनकी 6 साल की बच्ची आ गई. हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह नहीं जानते. इस विवाद से भी उनका कोई लेना-देना नहीं है. बेटी के सिर से खून बहते देख परिवार घबरा गया.” शहजांनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया “हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. हमलावारों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं, जो बदमाशों की तलाश कर रही हैं.” शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेई ने बताया “अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.” लेकिन सवाल ये उठता है कि पुलिस ने अभी तक हमलावरों की शिनाख्त तक नहीं की, पकड़ेंगे किसे?

सीसीटीवी फुटेज बता रहे वारदात कितनी खौफनाक

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. शहर के बीचों बीच 70 से 80 लोग हथियारों को लेकर भिड़ते हैं. पुलिस को कोई खबर नहीं. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश हथियार लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं. एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इसी दौरान मासूम बच्ची उनकी चपेट में आ गई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab News: DIG भुल्लर और लालजीत सिंह की गिरफ्तारी पर तरुण चुग का हमला, ‘मान सरकार का भ्रष्टाचार बेनकाब’     |     Hansi Police Operation Clean: हांसी पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, 65 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |     Haryana National Highway News: हरियाणा में 11 साल में बना 1719 किमी नेशनल हाईवे, ₹28,582 करोड़ हुए खर्च     |     Haryana Govt Scheme: हरियाणा में 3 लाख लड़कियों को मुफ्त में लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन, सरकार की बड़ी पहल     |     Sirsa News: ईरान-इज़रायल युद्ध की अफवाह से सिरसा में हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़     |     कांग्रेस का बड़ा दांव: असम के रण में दीपेंद्र हुड्डा की एंट्री! मिशन असम के लिए मिली ये ‘स्पेशल’ जिम्मेदारी     |     Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डेरा ब्यास प्रमुख की मुलाकात, सामाजिक विषयों पर हुआ मंथन     |     Gurugram News: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्शन मोड में, गुरुग्राम में यमुना कायाकल्प की डेडलाइन तय     |     हरियाणा में सियासी घमासान: राज्यसभा चुनाव में धांधली पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा     |     Hansi Road Accident: हांसी में मौत को मात! बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 35 यात्रियों की बची जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें