स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. बता दें कि नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसमें मांग की गई है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को दी गई अग्रिम जमानत को तत्काल रद्द किया जाए.

दरअसल आशुतोष ब्रह्मचारी के वकीलों का तर्क है कि हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर करते समय कानूनी तथ्यों और साक्ष्यों को नजरअंदाज किया है, जिसे विधि सम्मत रूप से चुनौती देना जरूरी है.

हाईकोर्ट ने सुनाई थी राहत

दरअसल बुधवार (25 मार्च) को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को अग्रिम जमानत दी थी. कोर्ट ने शर्तों के साथ गिरफ्तारी से राहत दी थी.

क्या है पूरा मामला और आरोप?

आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि माघ मेला 2026 और महाकुंभ 2025 के दौरान मठ में रहने वाले नाबालिग बटुकों का यौन उत्पीड़न किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. जिसके बाद झूंसी पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ FIR दर्ज की थी.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

फिलहाल सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं. अगर सुप्रीम कोर्ट इस याचिका को स्वीकार कर सुनवाई करता है, तो ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक बरकरार है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का रुख इस पूरे केस की दिशा बदल सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर     |     ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलासा कर देगा हैरान     |     MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ     |     स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती     |     IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी     |     Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट     |     गुरुग्राम में पहल संस्था की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने फैमिली आईडी बाधाओं और बाल श्रम पर जताई चिंता     |     भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी     |     ‘रॉयल एनफील्ड’ छोड़ ‘रॉयल सवारी’ पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा शख्स     |     रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग जिंदा जले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें