Bastar Naxal News: 96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्लान

नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ को वामपंथी उग्रवाद (LWE) को पूरी तरह खत्म करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च की समयसीमा तय की थी. अब इसमें कुछ ही दिन बचे हैं. इस मौके पर गृह राज्य मंत्री विजय शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बस्तर जिले के जगदलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यहां पर उन्होंने इस काम को लेकर अब तक हुई प्रगति व इस क्षेत्र के भविष्य के बारे में जानकारी दी.

विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर का लगभग 96 प्रतिशत विशाल भौगोलिक क्षेत्र अब नक्सली घटनाओं और प्रभाव से मुक्त है. उन्होंने कहा कि आज बस्तर और पूरा छत्तीसगढ़ ‘लाल आतंक’ के चंगुल से बाहर है. बस्तर अब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है.

विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर के प्राकृतिक संसाधन,जल, जंगल, जमीन, स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से युवाओं के हैं. उन्होंने कहा इनकी रक्षा की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में सुरक्षा बलों ने बस्तर में सुरक्षा की कमी को दूर करने के लिए 400 पुलिस कैंप स्थापित किए हैं. इनमें ‘फॉरवर्ड बेस कैंप’ भी शामिल हैं. बस्तर में सात जिले आते हैं और यह क्षेत्रफल में केरल से भी बड़ा है. इनमें से 120 से ज्यादा कैंप पिछले दो सालों में ही बनाए गए हैं.

पुलिस कैंपों का किसमें इस्तेमाल होगा?

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब सिर्फ़ 35-40 माओवादी कैडर ही बचे हैं. इसे देखते हुए गृह राज्य मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा में आई कमी को भरने के लिए बनाए गए 400से ज्यादा पुलिस कैंपों का इस्तेमाल अब पुलिसिंग, स्कूल, अस्पताल और दूसरी विकास जरूरतों के लिए किया जाएगा.

मौजूदा समय में ये कैंप ‘एकीकृत विकास केंद्र’ (Integrated Development Centres) के रूप में भी काम कर रहे हैं. इनके जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं.

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद-विरोधी अभियान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO), ITBP की तकनीकी शाखा और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ‘बम निरोधक दस्ते’ जैसी एजेंसियों से मिली तकनीकी सहायता की भूमिका काफी अहम रही है.

टॉप कमांडर पापा राव ने किया सरेंडर

माओवादियों के टॉप कमांडर पापा राव उग्रवादी आंदोलन के बचे हुए आखिरी टॉप नेताओं में से एक था. उसे अपने 17 दूसरे साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. उनके आत्मसमर्पण की घोषणा मंगलवार को की गई थी. यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की पहल पूना मार्गेम (पुनर्वास से लेकर समाज में फिर से जोड़ने तक) के तहत हुआ. रायपुर में बोलते हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राव के आत्मसमर्पण को माओवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में जरूरी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विजन के मुताबिक है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गुरुग्राम में पहल संस्था की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने फैमिली आईडी बाधाओं और बाल श्रम पर जताई चिंता     |     भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी     |     ‘रॉयल एनफील्ड’ छोड़ ‘रॉयल सवारी’ पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा शख्स     |     रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग जिंदा जले     |     पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है     |     IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा राज     |     Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान     |     Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का बड़ा ऐलान     |     Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी मदद     |     Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें