Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का ‘देवदूत’ बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किया सम्मानित; कंपनी कर्मचारी की जांबाजी

समालखा : जन सेवा दल पानीपत ने गांव नरायणा के 24 वर्षीय सचिन छौक्कर को बहादुरी के लिए सम्मानित किया। सचिन ने अपनी जान जोखिम में डालकर दिल्ली पैरलल नहर में डूब रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान बचाई थी। दल के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर शील्ड, शॉल व अन्य भेंट देकर सम्मानित किया।

सचिन ने साहस दिखाते हुए बचाई थी परिवार की जान

जानकारी के अनुसार पानीपत के सौदापुर निवासी दीपक अपनी पत्नी मंजू, बेटियों मानसी व प्रिया और ढाई वर्षीय बेटे प्रियांश के साथ अपनी ससुराल शेखपुरा (गन्नौर) से नहर किनारे के रास्ते गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस दौरान सचिन ने साहस दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मौके पर जन सेवा दल के प्रधान कृष्ण मनचंदा ने सचिन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कदम युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में गांव नरायणा के सरपंच प्रतिनिधि विनोद, अजय छौक्कर, प्रमोद सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। बता दें कि सचिन छौक्कर गांव नरायणा के निवासी हैं और पानीपत की एक कंपनी में फील्ड मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। वह अपने बड़े भाई विकास के साथ खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाते हैं।

1978 में हुई थी जन सेवा दल की स्थापना

जन सेवा दल के सचिव चमन गुलाटी ने बताया कि संस्था की स्थापना वर्ष 1978 में करनाल में हुई थी और 1980 में इसकी शुरुआत पानीपत में की गई। शुरुआती दौर में दल ने जरूरतमंद मरीजों को चाय व दातून उपलब्ध कराने जैसी छोटी सेवाओं से काम शुरू किया, जो आज बड़े स्तर पर जारी है। वर्ष 1981 में सिविल अस्पताल में मरीजों को भोजन वितरण की सेवा शुरू की गई, जो आज भी जारी है।

इसके बाद 1990 में रक्तदान शिविर और 1991 में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार जैसे कार्य भी शुरू किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारों में सहयोग, संकीर्तन, जरूरतमंदों को राशन वितरण और लावारिस अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन जैसी सेवाएं भी संस्था द्वारा की जाती हैं। वर्तमान में प्रधान कृष्ण मनचंदा, श्यामलाल, कमल गुलाटी, ओमप्रकाश सिंघवानी और अशोक मिगलानी सहित कई पदाधिकारी इस सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गुरुग्राम में पहल संस्था की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने फैमिली आईडी बाधाओं और बाल श्रम पर जताई चिंता     |     भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी     |     ‘रॉयल एनफील्ड’ छोड़ ‘रॉयल सवारी’ पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा शख्स     |     रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग जिंदा जले     |     पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है     |     IPL 2026: तो ये खिलाड़ी करेगा CSK के लिए ओपनिंग! कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद खोल दिया सबसे बड़ा राज     |     Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान     |     Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का बड़ा ऐलान     |     Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी मदद     |     Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें