रामगढ़ में ‘लाल आतंक’ के बाद ‘कोयला माफिया’ पर सर्जिकल स्ट्राइक! बारूद से उड़ाए अवैध खदानों के मुहाने; तस्करों में भगदड़

रामगढ़: जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर इतिहास रच दिया है. यह ऑपरेशन न सिर्फ एक कार्रवाई, बल्कि माफिया तंत्र के खिलाफ सीधा युद्ध साबित हुआ है. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और जिला खनन पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में चलाए गए इस मेगा अभियान में जिला प्रशासन, वन विभाग और CCL की संयुक्त टीम ने मिलकर अवैध खनन के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का काम किया.

शीर्ष नेतृत्व से मिले कार्रवाई के निर्देश

जानकारी के अनुसार, केदला नंबर-06 स्थित झारखंड ओसीपी क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और तस्करी चल रही थी. वेस्ट बोकारो थाना प्रभारी दीपक कुमार को अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिया और फिर यह बड़ी कारवाई की गई है.

1250 किलोग्राम विस्फोटक से ब्लास्ट

जिला स्तरीय खनन टास्कफोर्स की बैठक में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में, जिला प्रशासन ने अवैध खनन के मुख्य मुहाने को स्थायी रूप से बंद करने के लिए पहले 25 ड्रिल होल किए गए, फिर करीब 1250 किलोग्राम विस्फोटक भरकर जोरदार ब्लास्ट किया गया.

धमाके के बाद खनन का ध्वस्त

सुरक्षा के कड़े मानकों के बीच इस ऑपरेशन का सबसे बड़ा और निर्णायक कदम रहा ‘कंट्रोल ब्लास्टिंग’. धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका गूंज उठा और वर्षों से चल रहा तस्करी का रास्ता पलभर में मलबे में तब्दील हो गया. इस कार्रवाई ने अवैध खनन के पूरे गढ़ को ध्वस्त कर दिया.

ब्लास्ट के बाद तस्करों में दहशत

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था. हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी तस्कर को भागने का मौका नहीं मिला. ब्लास्ट के बाद इलाके में तस्करों के बीच भारी दहशत का माहौल है. वही एसपी अजय कुमार ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि तस्कर सावधान हो जाये. उन्हें किसी भी कीमत पर अवैध कोयला तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कानून तोड़ने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध खनन का अंत तय है, कानून से बचना अब नामुमकिन.

अवैध खनन नेटवर्क को सीधी चुनौती

यह कार्रवाई सिर्फ अवैध मुहाने को बंद करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे अवैध खनन नेटवर्क को सीधी चुनौती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपूजन     |     Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप     |     Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत     |     Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर के पास मिलीं किताबें     |     Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्तार     |     MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश     |     Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर     |     MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन ‘मीरा’ और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया ‘युवराज’     |     ‘मन की बात’ में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देशवासी!     |     IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें