Iran Crisis 2026: क्या मोहम्मद बाकिर गालिबफ होंगे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर? ट्रंप प्रशासन की ‘सीक्रेट’ पसंद और जेडी वेंस की भूमिका, जानें सब कुछ

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर सस्पेंस जारी है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत शुरू होने का दावा किया है. वहीं ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं की है. इसी बीच सीजफायर को लेकर अमेरिका के एक प्लान का खुलासा हुआ है. अमेरिका ईरान के एक ऐसे कट्टरपंथी को अपने पाले में करना चाहता है, जो आने वाले वक्त में उसके लिए काम करे. इसके लिए ट्रंप प्रशासन उस अधिकारी को मनाने में जुट गया है. अधिकारी का नाम है- मोहम्मद बी गालिबफ.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस ने व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रंप प्रशासन गालिबफ को कन्फिडेंस में ले रहा है. ट्रंप प्रशासन को लगता है कि गालिबफ के जरिए ही ईरान से उसका हित सध सकता है. गालिबफ से बात करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी भेजने के लिए तैयार हैं.

पहला सवाल- कौन हैं बी गालिबफ?

गालिबफ को ईरान का कट्टरपंथी नेता माना जाता है. फिलहाल वे ईरानी संसद के स्पीकर हैं. उन्हें ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का विश्वासपात्र माना जाता था. गालिबफ ने करियर की शुरुआत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक जवान के रूप में की थी. बाद में वे इस कोर गार्ड्स के जनरल भी नियुक्त हुए. सेना से बाहर आने के बाद गालिबफ तेहरान के मेयर नियुक्त हुए.

गालिबफ दो बार ईरान में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं. पहली बार 2013 में बाघेर गालिबफ राष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतरे थे, लेकिन उस वक्त हसन रुहानी ने उन्हें हरा दिया. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी गालिबफ मसूद पजेशकियन से चुनाव हार गए.

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गालिबफ इस वक्त एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो मुज्तबा खामेनेई के फैसले लेने में दखल दे सकते हैं. खामेनेई जिसके फैसले को मान सकते हैं. यही वजह है कि अमेरिका गालिबफ से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है.

सुप्रीम लीडर के लिए भी गालिबफ पसंद

पॉलिटिको के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन गालिबफ को सुप्रीम लीडर के तौर पर पसंद करता है. उसकी चाहत है कि मुज्तबा की जगह गालिबफ को सुप्रीम लीडर बनाया जाए. सोमवार (23 मार्च) को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा- हम ईरान के सुप्रीम लीडर के साथ मिलकर होर्मुज पर कंट्रोल करेंगे.

ट्रंप से जब इसको लेकर और ज्यादा सवाल पूछा गया तो उनका कहना था- मैं ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा. क्योंकि उसे मारा जा सकता है.

हालांकि, जब अमेरिकी मीडिया में ट्रंप प्रशासन के गालिबफ से बात करने की खबरें तेजी से फैली तो गालिबफ खुद सोशल मीडिया पर सामने आए. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए किसी से कोई बात नहीं होने का दावा किया.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती     |     अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस! केंद्र का बड़ा फैसला—मिलेगी ‘डीम्ड क्लीयरेंस’; कम होंगे दाम और कारोबार करना होगा आसान, देखें पूरी योजना     |     खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार     |     जल संकट और बाढ़ से निपटने का नया रास्ता सामने, डॉ. प्रमोद स्टीफन के रोड कम इरिगेशन सिस्टम मॉडल ने पेश किया समग्र समाधान     |     PM Modi on Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच पीएम मोदी ने चेताया, कोविड काल जैसी रणनीति की तैयारी; अर्थव्यवस्था पर बड़े संकट के संकेत     |     अमेरिका के ‘शांति प्लान’ पर ईरान का पानी! अब मुज्तबा के इशारों पर होगा युद्धविराम; बाइडेन की कोशिशें फेल, मिडिल ईस्ट में फिर तनाव     |     घुसपैठियों पर मोहन भागवत का बड़ा प्रहार! बोले—”अवैध प्रवासियों को न दें रोजगार, पहचान कर पुलिस को बताएं”; देश की सुरक्षा पर जताई बड़ी चिंता     |     Assam Assembly Election 2026: असम में 800 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, गुवाहाटी और माजुली समेत इन सीटों पर कड़े मुकाबले के आसार; जानें समीकरण     |     CJI का पश्चिम बंगाल पर बड़ा बयान! बोले—”बाकी राज्यों में नहीं हुई इतनी मुकदमेबाजी”; जानें SIR रैंकिंग और अदालती बोझ पर क्या कहा?     |     झारखंड में मिला 227 KG का ‘विशाल बम’! स्वर्णरेखा नदी के तट पर पड़ा देख उड़े होश; सेना ने संभाला मोर्चा, पूरे इलाके में हाई-अलर्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें