Delhi Electricity Rate Hike 2026: दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं टैरिफ स्लैब; आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल का महीना महंगाई का संकेत लेकर आ सकता है. अप्रैल से बिजली दरों (टैरिफ) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इसकी मुख्य वजह राज्य सरकार द्वारा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का लंबित बकाया चुकाने की तैयारी है. सरकार ने इसकी काफी हद तक तैयारी भी कर ली है.

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बिजली के टैरिफ अप्रैल से बढ़ने की संभावना है, क्योंकि दिल्ली सरकार तीन बिजली डिस्कॉम का तकरीबन 38,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बकाया चुकाने की तैयारी कर रही है. हालांकि, दिल्ली सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए बिजली के रेट में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है. सरकार का दावा है कि सब्सिडी के चलते दिल्ली के लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे. सरकार दिल्ली के लोगों के हित का ध्यान रखते हुए ये काम कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी हलचल

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिल्ली की तीन निजी वितरण कंपनियों (BRPL, BYPL और TPDDL) को सात साल के भीतर 27,200 करोड़ रुपये की वहन लागत सहित नियामक परिसंपत्तियों का भुगतान किया जाए. नियामक परिसंपत्तियां वे लागतें हैं जिनकी भविष्य में वसूली होने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पिछले दशक में बिजली की दरों में कोई वृद्धि न होने के कारण यह तेजी से बढ़ी है.

उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने की कोशिश

संभावित टैरिफ बढ़ोतरी के बीच सरकार उपभोक्ताओं को राहत देने के विकल्पों पर भी विचार कर रही है. जानकारी के अनुसार, बिजली दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर न पड़े, इसके लिए सब्सिडी का दायरा बढ़ाया जा सकता है. इससे खासकर घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली की दरों में हुई वृद्धि पर सब्सिडी देने की योजना बना रही है.

क्यों जरूरी है टैरिफ बढ़ोतरी?

जानकारों का मानना है कि डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति सुधारने और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो सकता है. लंबे समय से लंबित बकाया और लागत के दबाव के चलते टैरिफ में संशोधन की जरूरत महसूस की जा रही है. वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी की आहट तो साफ है, लेकिन सरकार संतुलन बनाते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में भी कदम उठा रही है. ये कदम किस हद तक उपभोक्ताओं को राहत देगा, ये आने वाला समय ही बता पाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें