PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़ा साथ या बेइज्जती का डर?

पाकिस्तान अपनी T20 लीग का आगाज IPL 2026 से 2 दिन पहले करने जा रहा है. 26 मार्च से PSL का 11वां सीजन शुरू है. मगर क्या खिलाड़ी तैयार हैं. पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटरों की तो चिंता नहीं है क्योंकि लीग उन्हीं के क्रिकेट बोर्ड PCB की है. सवाल ज्यादा से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों की PSL 2026 में भागीदारी पर है. ये सवाल इसलिए उठा है क्योंकि अब तक 8 विदेशी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है

PSL छोड़ जा रहे विदेशी खिलाड़ी, बस देख रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के साथ बॉर्डर पर चल रही लड़ाई के चलते अफगानिस्तान ने तो पहले ही अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने की इजाजत नहीं दी है. बाकी दूसरे देशों के भी जो प्लेयर खेल रहे थे, उन्होंने अपने पांव पीछे खींचते हुए पाकिस्तान की बेइज्जती करनी शुरू कर दी है. बेइज्जती इसलिए क्योंकि पाकिस्तान अपनी T20 लीग PSL को लेकर बड़ी-बड़ी डींगे हांकता है. मगर एक-एक कर बाहर हो रहे विदेशी खिलाड़ियों को रोक पाने में नाकाम रह रहा है. विदेशी प्लेयर तो अब PCB के लीगल एक्शन लेने की धमकी को भी ठेंगा दिखाने लगे हैं.

इन 8 विदेशी खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL

PSL 2026 से अब तक 8 विदेशी खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जिसमें सबसे लेटेस्ट नाम ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क का है, जो रावलपिंडी फ्रेंचाइजी से जुड़े थे. ऑस्ट्रेलिया के ही स्पेन्सर जॉनसन ने भी PSL को ठेंगा दिखा दिया है. वो क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े थे. वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स और गुटाकेश मोती भी PSL 2026 से बाहर हो गए हैं. इनमें जॉनसन कराची किंग्स के साथ थे तो गुटाकेश लाहौर कलंदर्स के साथ.

साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन ने भी PSL के 11वें सीजन से नाम वापस ले लिया, वो हैदराबाद किग्समेन से जुड़े थे. इंग्लैंड के टिमल मिल्स, जो कि पेशावर जाल्मी के साथ थे, उन्होंने भी PSL 2026 को गुडबाय बोल दिया है. जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी पाकिस्तान की T20 लीग में खेलने से मना कर दिया है. वो इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम से जुड़े थे. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी PSL 2026 से बाहर हो गए हैं, जो कि पेशावर जाल्मी के साथ थे.

विदेशी खिलाड़ियों के PSL छोड़ने की वजह क्या है?

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरू होने से पहले ही उसे छोड़ने वाले इन खिलाड़ियों के फैसले के पीछे की वजह या तो निजी है या फिर IPL से जुड़ी. PSL छोड़ चुके विदेशी खिलाड़ियों में कुछ को IPL 2026 में खेलने का बुलावा आ चुका है, वहीं कुछ के साथ IPL फ्रेंचाइजियों की बातचीत का दौर जारी है. वहीं कुछ खिलाड़ियों के PSL छोड़ने के पीछे की वजह निजी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhopal BMC Budget 2026: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट, सीवेज टैक्स में भारी बढ़ोतरी; ₹10 हजार तक मासिक शुल्क से मचा हड़कंप     |     ग्वालियर में नवरात्रि का ‘महंगा’ असर! 10% तक बढ़े फलों के दाम; गर्मी के चलते तरबूज की भारी डिमांड, जानें आज का भाव     |     Army Day Parade 2027 Bhopal: भोपाल में पहली बार होगी सेना दिवस की परेड, 15 जनवरी को दिखेगा शौर्य; CM मोहन यादव ने दी मंजूरी     |     Jabalpur SAF Salary Scam: करोड़ों का गबन कर क्लर्क फरार, 10 दिन बाद ही धूमधाम से की शादी; जबलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘फरेबी’ दूल्हा     |     Gwalior Crime News: ग्वालियर में बहू ने ससुर को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल; पुलिस का बड़ा एक्शन     |     Jabalpur Flyover Stunt: जबलपुर में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पत्नी ने शूट किया पति का जानलेवा खेल; पुलिस तलाश में जुटी     |     रतलाम पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’! साइबर ठगों के चंगुल से छुड़ाए 92.5 लाख रुपये; पीड़ितों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, जानें कैसे मिली कामयाबी     |     भोपाल की जनता पर ‘महंगाई’ की मार! ₹3938 करोड़ का बजट पेश, कचरा शुल्क से लेकर संपत्तिकर तक कई ‘छिपे हुए चार्ज’ बढ़े; जानें क्या हुआ महंगा     |     संसद में गूंजा MP का ‘रेत का खेल’! अपनी ही सरकार को बीजेपी सांसद ने दिखाया आईना; बोले—”अवैध खनन से खोखली हो रही नदियां”     |     Viral News: साली से इंस्टाग्राम पर करते थे ऐसी बातें, अजनबी के हाथ लगी पर्सनल चैट; जीजा की शादीशुदा जिंदगी में मचा कोहराम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें