Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त; FIR के आदेश

ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया. प्राधिकरण की टीम ने करीब 74000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 350 करोड़ रुपए बताई जा रही. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में खलबली मच गई.

जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. ACO राजेश कुमार और विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. प्रशासन की मौजूदगी में पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई शुरू की गई, ताकि किसी भी तरह का विरोध या अव्यवस्था न हो सके.

दयांतपुर गांव में चलाया गया बुलडोजर

यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित दयांतपुर गांव के पास की गई, जहां कब्जाधारियों ने प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. कुछ लोगों ने जमीन पर बाउंड्री वॉल बना ली थी, जबकि कई स्थानों पर पक्के निर्माण भी कराए गए थे.

वहीं कार्रवाई के बाद प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि प्राधिकरण की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में किसी भी जगह पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में लगातार हो रही कार्रवाई

यमुना प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार ने यह भी बताया कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास जमीन की कीमत तेजी से बढ़ाने के कारण अवैध कब्जो के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में यमुना प्राधिकरण लगातार अभियान चलाकर अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कर रहा है, लेकिन फिर भी अवैध कब्जाधारी प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं और भोले-भाले लोगों को प्लॉट या फिर जमीन देने के नाम पर ठगते हैं.

इस पूरी कार्रवाई के जरिए यमुना प्राधिकरण ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्राधिकरण की टीम आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रखेगी, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए और जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित     |     Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण     |     Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी ने संभाली सचिव की कमान     |     Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचायत स्थगित     |     Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी     |     BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड     |     Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल     |     Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती     |     Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें