शादी में ‘मिठाई के डिब्बे’ से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए होश

शादी-ब्याह के मौके पर दोस्तों के बीच हंसी-मजाक और अनोखे गिफ्ट देने का चलन तो पुराना है, लेकिन बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर मेहमानों के रोंगटे खड़े हो गए. यहां एक दोस्त ने अपने यार की शादी में मिठाई के डिब्बे में ऐसा सरप्राइज दिया कि दूल्हा स्टेज पर ही उछल पड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

पूरा मामला रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड का है. यहां संजीत नाम के युवक का विवाह समारोह चल रहा था. खुशियों का माहौल था, संगीत बज रहा था और रिश्तेदार दूल्हे को महंगे उपहार भेंट कर रहे थे. इसी बीच संजीत का एक करीबी दोस्त हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर स्टेज पर पहुंचा. दूल्हे को लगा कि दोस्त ने उसकी पसंदीदा मिठाई लाई होगी, लेकिन जैसे ही उसने मुस्कुराते हुए डिब्बे का ढक्कन हटाया, उसकी चीख निकल गई.

डिब्बे के अंदर कोई लड्डू या काजू कतली नहीं, बल्कि एक जिंदा सांप कुंडली मारकर बैठा था. सांप को देखते ही दूल्हा घबरा गया और उसने तुरंत डिब्बा दूर कर दिया. स्टेज पर मौजूद अन्य लोग भी डर के मारे इधर-बिधर भागने लगे.

सांप पकड़ना है दोस्त की हॉबी

जब अफरा-तफरी मची, तब पता चला कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि दूल्हे के दोस्त गौतम कुमार की एक सोची-समझी मजाकिया हरकत थी. गौतम इलाके में स्नेक सिग्नेचर के नाम से मशहूर है और उसे सांप पकड़ने का जुनून है. उसने अपनी इसी कला का प्रदर्शन दोस्त की शादी में करने की सोची. गौतम ने गांव से एक सांप पकड़ा और उसे मिठाई के डिब्बे में पैक कर शादी में गिफ्ट देने पहुंच गया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हालांकि, बाद में पता चला कि सांप जहरीला नहीं था और गौतम ने उसे सुरक्षित तरीके से काबू कर लिया था, लेकिन इस खतरनाक मजाक ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे दोस्तों के बीच का मजाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि ऐसी हरकत किसी की जान पर भारी पड़ सकती थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें