Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

नेपाल के खोटांग जिले में एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. घटना के समय हेलीकॉप्टर में एक शव ले जाया जा रहा था और यह काठमांडू से आया था. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर खेत में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह क्रैश हो गया. हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, खोटांग की अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया. सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी तरह की जान-माल की बड़ी हानि नहीं हुई है. जांच के लिए सभी नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हेलीकॉप्टर में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी. इसी के चलते हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया.

पहाड़ी इलाकों में इस तरह की उड़ानें आम

बताया जा रहा है कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में इस तरह की उड़ानें आम हैं, लेकिन वहां सही हवाई पट्टी नहीं होने और मौसम के अचानक बदलने से खतरा ज्यादा रहता है. हेलीकॉप्टर अक्सर छोटे खेतों या खुले इलाकों में उतरते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है.

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खराब मौसम, तकनीकी दिक्कत या लैंडिंग के दौरान गलती इसकी वजह हो सकती है.

हेलीकॉप्टर में सवार थे 6 यात्री

ANI के मुताबिक, हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों के साथ उड़ा था और वह लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया. पायलट और दूसरे यात्रियों को चोट नहीं आई है. घायल यात्री को बचाने के लिए एक और हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है. शुरुआती जांच के मुताबिक हेलीकॉप्टर तेज हवाओं या लैंडिंग के दौरान जमा हुई धूल की वजह से क्रैश हुआ होगा. कंपनी के पायलट के मुताबिक, सबिन थापा हेलीकॉप्टर में सवार थे.

घायल को हेलीकॉप्टर से भेजा काठमांडू

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे. उनमें से एक व्यक्ति, जिसका नाम काजी बहादुर राय बताया जा रहा है, इस घटना में घायल हो गया. जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) प्रकाश बुढ़ाथोकी ने बताया कि राय को तुरंत दूसरे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया. बाकी छह यात्री सुरक्षित हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें