West Bengal New Temples: ममता बनर्जी सरकार बनवा रही है 3 बड़े मंदिर, लागत ₹850 करोड़; जगन्नाथ धाम से तारापीठ तक देखें मास्टर प्लान

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है. राज्य में करीब 856 रुपए करोड़ की कुल लागत से तीन भव्य मंदिरों का निर्माण और विकास किया जा रहा है. ये मंदिर न केवल आस्था के केंद्र होंगे, बल्कि राज्य के पर्यटन मानचित्र पर नए मील के पत्थर भी साबित होंगे. आइए जान लेते हैं ये मंदिर किस भगवान को समर्पित हैं, और इनकी खासियत क्या हैं. आइए सबसे पहले बात कर लेते हैं, महाकाल महातीर्थ मंदिर के बारे में जहां देश की सबसे ऊंची शिव की मू्र्ति को लगाया जाएगा.

महाकाल महातीर्थ मंदिर, सिलीगुड़ी

उत्तर बंगाल के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी में बन रहा यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 जनवरी 2026 को इसका शिलान्यास किया. मंदिर लगभग 17.41 एकड़ में बन रहा है. जिस बनाने में 344 रुपए करोड़ से अधिक खर्च होगा. इसी वजह से ये पश्चिम बंगाल का अब तक का सबसे महंगा मंदिर बनने जा रहा है.

खासियत: यहां 216 फीट ऊंची महाकाल (शिव) की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसे देश की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में से एक माना जा रहा है. मंदिर परिसर में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी बनाई जाएंगी. श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर और म्यूजियम भी परिसर का हिस्सा होगा.

दुर्गा आंगन, कोलकाता (न्यू टाउन)

कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में इको पार्क के ठीक सामने दुर्गा आंगन का निर्माण किया जा रहा है. इसका शिलान्यास 29 दिसंबर 2025 को किया गया था. मंदिर का कुल एरिया 17 एकड़ से ज्यादा होगा. जिसे 262 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है.

खासियत: यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने के सम्मान में इसे बनाया जा रहा है. इस मंदिर की सबसे खास बात ये रहेगी कि यहां साल के 365 दिन मां दुर्गा की पूजा होगी और पूरे वर्ष दुर्गा पूजा जैसा माहौल रहेगा.मुख्य मंदिर की ऊंचाई 54 मीटर होगी और यह 1,008 स्तंभों पर टिका होगा. परिसर में एक सांस्कृतिक संग्रहालय भी होगा जो बंगाल की लोक कला और हस्तशिल्प को प्रदर्शित करेगा.

जगन्नाथ मंदिर, दीघा

दीघा (पश्चिम बंगाल) में स्थित जगन्नाथ मंदिर में मुख्य रूप से भगवान जगन्नाथ (भगवान विष्णु के रूप), उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा की पूजा की जाएगी. यह मंदिर ओडिशा के पुरी के प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. इसका उद्घाटन 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था. आपको बता दें 22 एकड़ में मंदिर का निर्माण किया गया है, जिसे बनाने में सरकार ने 250 करोड़ रुपए का बजट रखा था.

खासियत: यह मंदिर पुरी के मंदिर की हूबहू प्रतिकृति है और इसे राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से बनाया गया है. इसकी ऊंचाई लगभग 65 मीटर (213 फीट) है, जो पुरी के मंदिर के बराबर ही है. मंदिर में चार भव्य प्रवेश द्वार हैं, जिनके नाम हैं, सिंह द्वार, व्याघ्र द्वार, हस्ती द्वार और अश्व द्वार. उद्घाटन के बाद से ही यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें