जयपुर में ‘नकली किन्नरों’ का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल; पुलिस ने 9 जालसाजों को किया गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने अवैध तरीके से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, आरोपी किन्नर बनकर जयपुर-अजमेर रोड पर बाईपास के पास लोगों से पैसे वसूलते थे. कुछ राहगीरों ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था. पुसिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक असली किन्नर है, जबकि बाकी 8 युवक है.

जयपुर-अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास और आसपास के ट्रैफिक पॉइंट पर वाहनों को रोकर वसूली करते थे. पुलिस ने जबरन अवैध वसूली करने वाले किन्नर गैंग का खुलासा किया है. इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक असली किन्नर हैं और बाकी आठ आरोपी युवक अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं.

पुलिस ने 9 को किया अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंद्रपाल उर्फ शैलेंद्र उर्फ रौनक, मोनू कोठी, सूरज अरोड़ा उर्फ संजना, प्रतीक यादव उर्फ रवि जाटव, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटी, भागचंद खटीक उर्फ वृंदा, वेदप्रकाश व्यास, रामावतार उर्फ रानी और महिला किन्नर माही सैनी को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी करणी विहार इलाके में रह रहे थे. आरोपियों ने पैसों की वसूली को लेकर पूछताछ की जा रही है.

लोगों से करते थे जबरन वसूली

वैशाली नगर एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रैफिक चौराहों पर नकली किन्नरों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी. शिकायत में बताया गया था कि आसपास के ट्रैफिक पॉइंट पर किन्नर के भेष में कुछ लोग हैं, जो वाहन चालकों को परेशान कर जबरन पैसों की वसूली करते हैं. शिकायत के आधार पर स्पेशल टीम का गठन किया गया और आरोपियों की पहचान कराई गई तो नकली किन्नर होना पाए गए. उसके बाद टीमों ने दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया तो एक असली किन्नर, बाकी सभी नकली किन्नर मिले. उन्होंने कहा कि आरोपियों से वसूली के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें