Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लॉक के ऊंचामीरपुर गांव में बन रही सड़क को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. इससे वहां रहने वाले लोगों में भारी नाराजगी है. उन्होंने सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में देखी जा रही सड़क की हालत बेहद खराब नजर आ रही है. सड़क पर डाली गई परत कई जगह से उखड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अभी पूरी तरह बनी भी नहीं है और पहले ही इसकी हालत खराब हो गई है. इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर सिर्फ ऊपर से डामर की काली परत लगाकर काम पूरा दिखाया जा रहा है. जबकि सड़क पर नीचे की लेयर बेहद कमजोर है. उनका कहना है कि अगर सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया तो कुछ ही दिनों में सड़क पूरी तरह टूट जाएगी और लोगों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ेगी.

पीडब्ल्यूडी के कार्य पर सवाल

गांव के रहने वाले नरेंद्र ने बताया- इस सड़क का निर्माण कई सालों से लंबित था. लंबे इंतजार और मांग के बाद जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उन्हें बेहतर सड़क मिलेगी, लेकिन अब जो स्थिति सामने आई है उसे लोगों में निराशा और गुस्सा दोनों बढ़ गया है. वहीं, गांव के ही रहने वाले अशोक का कहना है कि ये सड़क पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनाई जा रही है, लेकिन इसकी ठीक से निगरानी नहीं की जा रही है. अगर अधिकारी समय-समय पर जांच करते तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती.

विधायक से की कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर का जिक्र करते हुए उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द जांच नहीं कराई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे. फिलहाल गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लगा और जल्द ही सही गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा. ताकि सालों से इंतजार कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार एक मजबूत और टिकाऊ सड़क मिल सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     India’s Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया पूरा एक्शन प्लान     |     Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार     |     Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा जोश यहाँ क्यों नहीं?     |     TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया ‘बोम्मई जजमेंट’? जानें क्या है राजभवन और फ्लोर टेस्ट का पूरा मामला     |     Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय     |     Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’… प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाहर से युवक गिरफ्तार     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग     |     बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें